अथर्ववेद (कांड 1)
ये त्रि॑ष॒प्ताः प॑रि॒यन्ति॒ विश्वा॑ रू॒पाणि॒ बिभ्र॑तः । वा॒चस्पति॒र्बला॒ तेषां॑ त॒न्वो॑ अ॒द्य द॑धातु मे ॥ (१)
जो रजोगुण, तमोगुण एवं सतोगुण तीन गुण और पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, तन्मात्रा एवं अहंकार सात पदार्थ दिव्य रूप में सर्वत्र भ्रमण करते हैं, वाणी के स्वामी ब्रह्म उन तत्त्वों और पदार्थों की दिव्य शक्ति मुझे दें. (१)
The three qualities of Rajogun, Tamogun and Satogun and earth, water, tej, air, sky, tanmatra and ego, the seven substances travel everywhere in divine form, brahma, the swami of speech, give me the divine power of those elements and substances. (1)
अथर्ववेद (कांड 1)
पुन॒रेहि॑ वाचस्पते दे॒वेन॒ मन॑सा स॒ह । वसो॑ष्पते॒ नि र॑मय॒ मय्ये॒वास्तु॒ मयि॑ श्रु॒तम् ॥ (२)
हे वाणी के स्वामी ब्रह्म देव! आप दिव्य मन के साथ मेरे समीप आइए. हे प्राण के स्वामी ब्रह्म! इच्छित फल दे कर मुझे आनंदित कीजिए. मेरे द्वारा अध्ययन किए गए वेदशास्त्र धारण करने की मुझे बुद्धि दीजिए. (२)
O Swami of speech Brahma Dev! Come to me with a divine mind. O Swami of life Brahman! Make me happy by giving me the desired results. Give me the wisdom to wear the Vedas I have studied. (2)
अथर्ववेद (कांड 1)
इ॒हैवाभि वि त॑नू॒भे आर्त्नी॑ इव॒ ज्यया॑ । वा॒चस्पति॒र्नि य॑च्छतु॒ मय्ये॒वास्तु॒ मयि॑ श्रु॒तम् ॥ (३)
हे वाणी के स्वामी ब्रह्म! जिस प्रकार धनुष की डोरी चढ़ाने से उस के दोनों सिरे समान रूप से खिंच जाते हैं, उसी प्रकार मुझे वेदशास्त्र धारण करने की शक्ति एवं आनंदोपभोग के इच्छित साधन प्रदान करो. (३)
O Swami of speech Brahman! Just as by offering a bow string, both ends of it are stretched equally, in the same way, give me the power to wear Vedashastra and the desired means of enjoyment. (3)
अथर्ववेद (कांड 1)
उप॑हूतो वा॒चस्पति॒रुपा॒स्मान्वा॒चस्पति॑र्ह्वयताम् । सं श्रु॒तेन॑ गमेमहि॒ मा श्रु॒तेन॒ वि रा॑धिषि ॥ (४)
वाणी के स्वामी ब्रह्म का हम आह्वान करते हैं. हमारे द्वारा आह्वान किए गए ब्रह्म हमें अपने समीप बुलाएं. हम संपूर्ण ज्ञान से सदैव युक्त रहें तथा कभी दूर न हों. (४)
We invoke Brahma, the swami of speech. May the Brahmans invoked by us call us closer to us. We should always be equipped with complete knowledge and never get away. (4)
अथर्ववेद (कांड 1)
वि॒द्मा श॒रस्य॑ पि॒तरं॑ प॒र्जन्यं॒ भूरि॑धायसम् । वि॒द्मो ष्व॑स्य मा॒तरं॑ पृथि॒वीं भूरि॑वर्पसम् ॥ (१)
जड़ चेतन सब का पोषण कर्ता एवं सब को धारण करने वाला बादल बाण का पिता है तथा सभी तत्त्वों से युक्त पृथ्वी इस बाण की माता है. तात्पर्य यह है कि बादल और पृथ्वी दोनों से बाण अर्थात् शक्ति की उत्पत्ति होती है. यह बात हम जानते हैं. (१)
The root consciousness is the father of the cloud arrow that nourishes all and the cloud that holds all is the father of the arrow and the earth with all the elements is the mother of this arrow. This means that both the cloud and the earth produce arrows, that is, power. That's what we know. (1)
अथर्ववेद (कांड 1)
ज्या॑के॒ परि॑ णो न॒माश्मा॑नं त॒न्वं कृधि । वी॒डुर्वरी॒यो ऽरा॑ती॒रप॒ द्वेषां॒स्या कृ॑धि ॥ (२)
हे धनुष की निंदनीय डोरी! तुम हमारी ओर न झुक कर हमारे शत्रुओं की ओर झुको. हे देवपति! हमारे शरीरों को पत्थर के समान सुदृढ़ बनाओ, हमें शत्रुओं के द्वेषपूर्ण कमों से दूर रखो एवं हमारे शत्रुओं का बल नष्ट करो. (२)
O condemnable string of bows! Don't lean towards us, but lean towards our enemies. O God! Make our bodies as strong as stones, keep us away from the hostile shortcomings of enemies and destroy the force of our enemies. (2)
अथर्ववेद (कांड 1)
वृ॒क्षं यद्गावः॑ परिषस्वजा॒ना अ॑नुस्फु॒रं श॒रमर्च॑न्त्यृ॒भुम् । शरु॑म॒स्मद्या॑वय दि॒द्युमि॑न्द्र ॥ (३)
हे इंद्र! जिस प्रकार गरमी से व्याकुल गाएं वट वृक्ष की छाया में शरण लेती हैं, उसी प्रकार हमारे शत्रुओं के द्वेषपूर्ण बाण हम से दूर रह कर उन्हीं के समीप जाएं. (३)
O Indra! Just as hotly disturbed cows take shelter in the shade of the banyan tree, in the same way, the malicious arrows of our enemies should stay away from us and go near them. (3)
अथर्ववेद (कांड 1)
यथा॒ द्यां च॑ पृथि॒वीं चा॒न्तस्तिष्ठ॑ति॒ तेज॑नम् । ए॒वा रोगं॑ चास्रा॒वं चा॒न्तस्ति॑ष्ठतु॒ मुञ्ज॒ इत् ॥ (४)
जिस प्रकार पृथ्वी और द्युलोक के मध्य तेज रहता है, उसी प्रकार यह बाण बहुमूत्र, अतिसार (दस्त) आदि रोगों तथा घावों को दबाए रहे. (४)
Just as there is a sharp place between the earth and the sun, in the same way, this arrow suppresses diseases and wounds like polyurine, diarrhea, etc. (4)