हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
वि॒द्मा श॒रस्य॑ पि॒तरं॑ प॒र्जन्यं॒ भूरि॑धायसम् । वि॒द्मो ष्व॑स्य मा॒तरं॑ पृथि॒वीं भूरि॑वर्पसम् ॥ (१)
जड़ चेतन सब का पोषण कर्ता एवं सब को धारण करने वाला बादल बाण का पिता है तथा सभी तत्त्वों से युक्त पृथ्वी इस बाण की माता है. तात्पर्य यह है कि बादल और पृथ्वी दोनों से बाण अर्थात्‌ शक्ति की उत्पत्ति होती है. यह बात हम जानते हैं. (१)
The root consciousness is the father of the cloud arrow that nourishes all and the cloud that holds all is the father of the arrow and the earth with all the elements is the mother of this arrow. This means that both the cloud and the earth produce arrows, that is, power. That's what we know. (1)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
ज्या॑के॒ परि॑ णो न॒माश्मा॑नं त॒न्वं कृधि । वी॒डुर्वरी॒यो ऽरा॑ती॒रप॒ द्वेषां॒स्या कृ॑धि ॥ (२)
हे धनुष की निंदनीय डोरी! तुम हमारी ओर न झुक कर हमारे शत्रुओं की ओर झुको. हे देवपति! हमारे शरीरों को पत्थर के समान सुदृढ़ बनाओ, हमें शत्रुओं के द्वेषपूर्ण कमों से दूर रखो एवं हमारे शत्रुओं का बल नष्ट करो. (२)
O condemnable string of bows! Don't lean towards us, but lean towards our enemies. O God! Make our bodies as strong as stones, keep us away from the hostile shortcomings of enemies and destroy the force of our enemies. (2)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
वृ॒क्षं यद्गावः॑ परिषस्वजा॒ना अ॑नुस्फु॒रं श॒रमर्च॑न्त्यृ॒भुम् । शरु॑म॒स्मद्या॑वय दि॒द्युमि॑न्द्र ॥ (३)
हे इंद्र! जिस प्रकार गरमी से व्याकुल गाएं वट वृक्ष की छाया में शरण लेती हैं, उसी प्रकार हमारे शत्रुओं के द्वेषपूर्ण बाण हम से दूर रह कर उन्हीं के समीप जाएं. (३)
O Indra! Just as hotly disturbed cows take shelter in the shade of the banyan tree, in the same way, the malicious arrows of our enemies should stay away from us and go near them. (3)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
यथा॒ द्यां च॑ पृथि॒वीं चा॒न्तस्तिष्ठ॑ति॒ तेज॑नम् । ए॒वा रोगं॑ चास्रा॒वं चा॒न्तस्ति॑ष्ठतु॒ मुञ्ज॒ इत् ॥ (४)
जिस प्रकार पृथ्वी और द्युलोक के मध्य तेज रहता है, उसी प्रकार यह बाण बहुमूत्र, अतिसार (दस्त) आदि रोगों तथा घावों को दबाए रहे. (४)
Just as there is a sharp place between the earth and the sun, in the same way, this arrow suppresses diseases and wounds like polyurine, diarrhea, etc. (4)