हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
ज॑रायु॒जः प्र॑थ॒म उ॒स्रियो॒ वृषा॑ वातभ्र॒जा स्त॒नय॑न्नेति वृ॒ष्ट्या । स नो॑ मृडाति त॒न्व॑ ऋजु॒गो रु॒जन्य एक॒मोज॑स्त्रे॒धा वि॑चक्र॒मे ॥ (१)
नक्षत्रों को पराजित कर के प्रकट होने वाले, संसार में सब से प्रथम उत्पन्न एवं वायु के समान शीधघ्रगामी सूर्य बादलों को गर्जन करने के लिए प्रेरित करते हुए वर्षा के साथ आते हैं. वे सूर्य त्रिदोष से उत्पन्न रोग आदि का विनाश करते हुए हमारी रक्षा करें. सीधे चलने वाले जो सूर्य एक हो कर भी अपने तेज को तीन प्रकार से प्रकाशित करते हैं, वे हमें सुख प्रदान करें. (१)
Those who appear by defeating the constellations, the first born in the world and like the wind, the fast-moving sun comes with rain, inducing the clouds to roar. They should protect us by destroying diseases etc. caused by surya tridosh. May the straight-moving sun, which illuminates its brightness in three ways despite being one, give us happiness. (1)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
अङ्गेअ॑ङ्गे शो॒चिषा॑ शिश्रिया॒णं न॑म॒स्यन्त॑स्त्वा ह॒विषा॑ विधेम । अ॒ङ्कान्त्स॑म॒ङ्कान्ह॒विषा॑ विधेम॒ यो अग्र॑भी॒त्पर्वा॑स्या॒ ग्रभी॑ता ॥ (२)
हे प्राणियों के प्रत्येक अंग में अपनी दीप्ति से वर्तमान सूर्य! हम तुम्हें नमस्कार करते हुए चरु आदि से तुम्हारी उपासना करते हैं. हम तुम्हारे अनुचर एवं परिवार रूप देवों की भी हवि से सेवा करते हैं. जिस ज्वर आदि रोग ने इस पुरुष के शरीर के अवयवों को जकड़ रखा है, हम उस की निवृत्ति के लिए हवि द्वारा तुम्हारी पूजा करते हैं. (२)
O present sun with its radiance in each organ of beings! We greet you and worship you with charu etc. We also serve your followers and family deities with all our heart. We worship you through Havi for the retirement of the fever etc. disease that has gripped the body parts of this man. (2)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
मु॒ञ्च शी॑र्ष॒क्त्या उ॒त का॒स ए॑नं॒ परु॑ष्परुरावि॒वेशा॒ यो अ॑स्य । यो अ॑भ्र॒जा वा॑त॒जा यश्च॒ शुष्मो॒ वन॒स्पती॑न्त्सचतां॒ पर्व॑तांश्च ॥ (३)
हे सूर्य! इस पुरुष को सिर के रोग से छुटकारा दिलाओ. जो खांसी का रोग इस के जोड़जोड़ में प्रवेश कर गया है, उस से भी इसे मुक्त कराओ. वर्षा एवं जल से उत्पन्न जो पित्त के विकार से जनित आदि रोग हैं, उन से इस पुरुष को मुक्त कराइए. ये रोग इस पुरुष को छोड़ कर वनस्पति और पर्वतों में चले जाएं. (३)
O sun! Get rid of this man's head disease. Free it from the cough disease that has entered its joint. Free this man from diseases caused by rain and water, which are caused by bile disorders. These diseases leave this man and go to the vegetation and mountains. (3)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
शं मे॒ पर॑स्मै॒ गात्रा॑य॒ शम॒स्त्वव॑राय मे । शं मे॑ च॒तुर्भ्यो॒ अङ्गे॑भ्यः॒ शम॑स्तु त॒न्वे॑३ मम॑ ॥ (४)
मेरे शरीर के अवयव सिर का रोग शांति के रूप में कल्याणकारी हो. मेरे चरण आदि निम्न अंगों को सुख मिले. मेरे दोनों हाथों और दोनों चरणों को सुख प्राप्त हो. मेरे शरीर के मध्य भाग को नीरोगता प्राप्त हो. (४)
May the organs of my body be well-being in the form of peace of the head. May my feet, etc., bring happiness to the following organs. May both my hands and both my feet be happy. May the central part of my body get sickness. (4)