हे पर्जन्य! आप सत्पुरुषों की रक्षा करते हैं. आप को नमस्कार है. आप जल को भीतर धारण किए रहते हैं और समय से पहले नीचे नहीं गिरने देते हैं. आप पाप विनाशक तप को एकत्र करते हैं एवं पापियों पर अपना वज्र फेंकते हैं. आप हमारे शरीर को सुख दें और हमारे पुत्र, पौत्र आदि का कल्याण करें. (२)
O Parjanya! You protect the satpurushas. Hello to you. You hold the water inside and do not allow it to fall down prematurely. You collect sin-destroying tenacity and throw your thunderbolt at sinners. May you give happiness to our body and benefit our sons, grandsons etc. (2)
हे ऊंचाई से नीचे की ओर गिरने वाले पर्जन्य! तुम्हारे लिए नमस्कार है. तुम्हारे संतापकारी आयुध वज्र को नमस्कार है. हम आप के गुफा के समान अगम्य एवं उत्तम निवास स्थान को जानते हैं. जिस प्रकार शरीर में नाभि मध्यस्थ है, उसी प्रकार तुम अंतरिक्ष के केंद्र सागर में स्थित हो. (३)
O rain falling from height to bottom! Hello to you. Salutations to your angry weapon vajra. We know the inaccessible and exquisite habitat of your cave. Just as the navel is the intermediary in the body, so you are located in the ocean, the center of space. (3)
हे अग्नि! सभी देवों के अप्रिय पुरुषों पर गिराने के लिए एवं शत्रुओं पर बाण के रूप में फेंकने के लिए तुम्हारी रचना की गई है. यज्ञ में तुम्हारी स्तुति भी की जाती है. तुम हमारी रक्षा करो. हे आकाश में चमकती हुई अग्नि! तुम्हारे लिए नमस्कार हो. (४)
O agni! You have been created to throw at the unpleasant men of all gods and to throw them as arrows at the enemies. You are also praised in the yajna. You protect us. O agni shining in the sky! Hello to you. (4)