हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 20
अदा॑रसृद्भवतु देव सोमा॒स्मिन्य॒ज्ञे म॑रुतो मृ॒डता॑ नः । मा नो॑ विददभि॒भा मो अश॑स्ति॒र्मा नो॑ विदद्वृजि॒ना द्वेष्या॒ या ॥ (१)
हे सोम देव! हमारा शत्रु अपने स्थान से भागा हुआ होने के कारण कभी भी अपनी स्त्री के पास न पहुंच सके. हे मरुत्‌ देव! इस यज्ञ में आप हमारी रक्षा करें. सामने से आता हुआ तेजस्वी शत्रु मुझे प्राप्त न कर सके. कीर्ति और उन्नति के मार्ग में विघ्न डालने वाले पाप भी हमें न पा सकें. (१)
O Som Dev! Our enemy could never reach his wife because he was running away from his place. O God of Death! Protect us in this yajna. The stunning enemy coming from the front could not get me. Even sins that hinder the path of fame and progress cannot be found by us. (1)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 20
यो अ॒द्य सेन्यो॑ व॒धो ऽघा॒यूना॑मु॒दीर॑ते । यु॒वं तं मि॑त्रावरुणाव॒स्मद्या॑वयतं॒ परि॑ ॥ (२)
आज युद्ध में हिंसक और पापी शत्रुओं के हम पर चलाए गए जो आयुध हमारी ओर आ रहे हैं, हे वरुण देव! उन्हें आप हम से दूर रखो. हे मित्र और वरुण! युद्ध में शत्रु को हम से इस प्रकार दूर रखो कि वह हमें छू भी न सके. (२)
Today, in the war, violent and sinful enemies are running on us, the weapons that are coming towards us, O Varun Dev! Keep them away from us. Hey friend and Varun! Keep the enemy away from us in such a way that he cannot even touch us. (2)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 20
इ॒तश्च॒ यद॒मुत॑श्च॒ यद्व॒धं व॑रुण यावय । वि म॒हच्छर्म॑ यच्छ॒ वरी॑यो यावया व॒धम् ॥ (३)
हे वरुण! हमारे समीपवर्ती शत्रु द्वारा चलाया हुआ जो आयुध हम तक आता है अथवा दूरवर्ती शत्रु का जो आयुध हमारे ऊपर चलाया जाता है, उसे हम से दूर करो. हमें महान सुख प्रदान करो एवं मंत्र प्रयोग आदि के कारण असफल न होने वाले शरस्त्रस्त्रों से हमें दूर रखो. (३)
O Varuna! Remove from us the weapon carried by our nearest enemy or the weapon of the distant enemy that is agnid on us. Give us great happiness and keep us away from the weapons that do not fail due to mantra use etc. (3)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 20
शा॒स इ॒त्था म॒हाँ अ॑स्यमित्रसा॒हो अ॑स्तृ॒तः । न यस्य॑ ह॒न्यते॒ सखा॒ न जी॒यते॑ क॒दा च॒न ॥ (४)
हे इंद्र! आप शासक और नियंता होने के कारण महान गुणों से युक्त हैं. आप शत्रुओं को पराजित करने वाले हैं. आप की मित्रता प्राप्त करने वाला पुरुष कभी पराजित नहीं होता. शत्रु कभी भी उस का अपमान नहीं कर पाते. (४)
O Indra! You are endowed with great qualities as a ruler and controller. You are going to defeat enemies. A man who befriends you is never defeated. Enemies can never insult him. (4)