इ॒दं ह॒विर्या॑तु॒धाना॑न्न॒दी फेन॑मि॒वा व॑हत् । य इ॒दं स्त्री पुमा॒नक॑रि॒ह स स्तु॑वतां॒ जनः॑ ॥ (१)
मेरे द्वारा अग्नि आदि देवों को दिया हुआ घृत आदि हवि दुष्ट राक्षसों को यहां से उसी प्रकार दूर हटा दे, जिस प्रकार नदी की धारा फेन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है. मेरे प्रति अभिचार, जादू, टोना, टोटका करने वाले स्त्रीपुरुष अपने मनोरथ में असफल हो कर यहां मेरी शरण में आएं और मेरी स्तुति करें. (१)
May the disgusting adi havi given by me to the gods of agni etc. remove the evil demons away from here in the same way as the stream of the river takes the foam from one place to another. Men who do acts of affection, magic, sorcery, tricks towards me should fail in their desire and come here to my shelter and praise me. (1)
हे बृहस्पति आदि देवो! आप की स्तुति करता हुआ जो यह मनुष्य आप की शरण में आया है, यह हमारा विरोधी शत्रु है. हे बृहस्पति, अग्नि एवं सोम! इन उपद्रवकारियों को वश में कर के अनेक प्रकार से दंडित करो. (२)
O God of Jupiter! This man who has come to your shelter praising you is our opposing enemy. O Jupiter, Agni and Soma! Control these miscreants and punish them in many ways. (2)
या॑तु॒धान॑स्य सोमप ज॒हि प्र॒जां नय॑स्व च । नि स्तु॑वा॒नस्य॑ पातय॒ पर॒मक्ष्यु॒ताव॑रम् ॥ (३)
हे सोमरस पीने वाले अग्नि देव! तुम राक्षसों की संतानों के समीप पहुंच कर उन्हें समाप्त कर दो और हमारी संतान की रक्षा करो. हमारे जो शत्रु तुम से भयभीत हो कर तुम्हारी प्रार्थना करते हैं, तुम उन की दाई और बाई दोनों आंखें बाहर निकाल लो. (३)
O God of Agni who drinks Someras! You come near the children of demons and eliminate them and protect our children. Take out both the right and left eyes of our enemies who are afraid of you and pray to you. (3)
हे सब के विषय में जानने वाले अग्नि! तुम गुहा में निवास करने वाले राक्षसों को जानते हो. हे मंत्र द्वारा वृद्धि पाते हुए अग्नि! इन राक्षसों द्वारा सैकड़ों प्रकार की हिंसा को रोको एवं संतान सहित इन का विनाश करो. (४)
O agni that knows about all! You know the demons who live in the cavity. O agni finding growth through mantras! Stop hundreds of types of violence by these demons and destroy them with children. (4)