हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
यो भू॒तं च॒ भव्यं॑ च॒ सर्वं॒ यश्चा॑धि॒तिष्ठ॑ति । स्वर्यस्य॑ च॒ केव॑लं॒ तस्मै॑ ज्ये॒ष्ठाय॒ ब्रह्म॑णे॒ नमः॑ ॥ (१)
जो इन भूत, भविष्य तथा वर्तमान कालों को व्याप्त कर के स्थित है तथा जिस का स्वरूप केवल प्रकाशमय है, उसी ज्येष्ठ ब्रह्म को मैं नमस्कार करता हूं. (१)
I salute the Jyeshtha Brahm, who is situated by spreading these past, future and present times and whose form is only light. (1)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
स्क॒म्भेने॒मे विष्ट॑भिते॒ द्यौश्च॒ भूमि॑श्च तिष्ठतः । स्क॒म्भ इ॒दं सर्व॑मात्म॒न्वद्यत्प्रा॒णन्नि॑मि॒षच्च॒ यत् ॥ (२)
परमात्मा के द्वारा धारण की हुई भूमि और स्वर्ग अपने स्थान पर स्थित हैं. जो सांस लेते हैं और जो पलक झपकाते हैं, वे सब आत्मा के समान परमात्मा में व्याप्त हैं. (२)
The land and heaven possessed by God are located in their place. Those who breathe and those who blink are all pervaded in god like the soul. (2)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
ति॒स्रो ह॑ प्र॒जा अ॑त्या॒यमा॑य॒न्न्यन्या अ॒र्कम॒भितो॑ऽविशन्त । बृ॒हन्ह॑ तस्थौ॒ रज॑सो वि॒मानो॒ हरि॑तो॒ हरि॑णी॒रा वि॑वेश ॥ (३)
तीन प्रकार की प्रजाएं अतिक्रमण करती हुई परमेश्वर को प्राप्त होती हैं. एक प्रकार की अर्थात्‌ सतोगुणी प्रजाएं सूर्य में प्रविष्ट होती हैं. दूसरे प्रकार की अर्थात्‌ रजोगुणी प्रजाएं रजोलोक को नापती हुई स्थित रहती हैं. तीसरी अर्थात्‌ तमोगुणी प्रजाएं सब का हरण करती हुई हरे रंग में अर्थात्‌ अंधकार में प्रवेश करती हैं. (३)
Three kinds of subjects transcend and receive God. One type of i.e. satoguni subjects enter the sun. The second type of i.e. rajoguni subjects are located measuring Rajolok. Thirdly, tamoguni subjects take away everyone and enter green color i.e. darkness. (3)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
द्वाद॑श प्र॒धय॑श्च॒क्रमेकं॒ त्रीणि॒ नभ्या॑नि॒ क उ॒ तच्चि॑केत । तत्राह॑ता॒स्त्रीणि॑ श॒तानि॑ श॒ङ्कवः॑ ष॒ष्टिश्च॒ खीला॒ अवि॑चाचला॒ ये ॥ (४)
बारह अरे तथा तीन नेमियां एक पहिए से संबंधित हैं. बारह मास, बारह अरे तथा शीत, ग्रीष्म, वर्षा, तीन ऋतुएं तीन नेमियां हैं. ये समय रूपी पहिए में स्थित हैं. इस बात को कौन जानता है अर्थात्‌ कोई नहीं जानता. उस पहिए में तीन सौ साठ खूंटियां तथा इतनी ही कीलें लगाई गई हैं जो स्थिर हैं. वर्ष के दिन और रात ही खूंटियां और कीले हैं. (४)
Twelve are and three names are related to one wheel. Twelve months, twelve are and winter, summer, rain, three seasons are three names. They are located in the wheel of time. Who knows this, that is, no one knows. Three hundred and sixty pegs and as many nails have been installed in that wheel which are stable. The day and night of the year are pegs and nails. (4)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
इ॒दं स॑वित॒र्वि जा॑नीहि॒ षड्य॒मा एक॑ एक॒जः । तस्मि॑न्हापि॒त्वमि॑च्छन्ते॒ य ए॑षा॒मेक॑ एक॒जः ॥ (५)
हे सविता देव! तुम यह जानो कि ये एक से एक बने हुए छः जोड़े हैं. इन में जो एकएक से बने जोड़े हैं, वे उस में समाहित होना चाहते हैं. तात्पर्य दो-दो मासों वाली छः ऋतुओं के वर्ष अथवा काल में समाहित होने से है. (५)
O Savita Dev! You know that these are six pairs made one by one. The pairs that are made up of each other want to be contained in it. It means the inclusion of six seasons of two months in the year or time. (5)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
आ॒विः सन्निहि॑तं॒ गुहा॒ जर॒न्नाम॑ म॒हत्प॒दम् । तत्रे॒दं सर्व॒मार्पि॑त॒मेज॑त्प्रा॒णत्प्रति॑ष्ठितम् ॥ (६)
प्रकट होने वाला एवं संचार करने वाला महत्त्व पद गुफा में है. यह शरीर ही गुफा है और आत्मा उस में संचार करने वाला महत्त्व पद है. वह महत्त्व पद अर्थात्‌ आत्मा गतिशील एवं सांस लेने वाला है तथा उसी में यह सारा विश्व समाहित और प्रतिष्ठित है. (६)
The important position that appears and transmits is in the cave. This body is the cave and the soul is the important position that communicates in it. That important position i.e. the soul is dynamic and breathing and in it the whole world is contained and established. (6)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
एक॑चक्रं वर्तत॒ एक॑नेमि स॒हस्रा॑क्षरं॒ प्र पु॒रो नि प॑श्चा । अ॒र्धेन॒ विश्वं॒ भुव॑नं ज॒जान॒ यद॑स्या॒र्धं क्व तद्ब॑भूव ॥ (७)
बीच की नाभि वाला एक पहिया है. इस में आगेपीछे से हजार अरे लगे हुए हैं. यह पहिया लगातार चल रहा है. इस के आधे भाग से संसार उत्पन्न हुआ है तथा इस का शेष भाग कहां है? सूर्य ही एक नाभि वाला एक पहिया है. उस की हजार किरणें हजार अरे हैं. दिन उस का आधा भाग है, जिस के कारण संसार गतिशील रहता है. शेष आधा भाग अर्थात्‌ रात्रि में वह सूर्य न जाने कहां चला जाता है? (७)
There is a wheel with a middle navel. There are thousands of aries in front of it. This wheel is constantly running. Half of this has created the world and where is the rest of it? The sun is a wheel with an navel. His thousand rays are thousands. The day is half of that, due to which the world remains moving. Where does the sun go in the remaining half i.e. at night? (7)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 8
प॑ञ्चवा॒ही व॑ह॒त्यग्र॑मेषां॒ प्रष्ट॑यो यु॒क्ता अ॑नु॒संव॑हन्ति । अया॑तमस्य ददृ॒शे न या॒तं परं॒ नेदी॒योऽव॑रं॒ दवी॑यः ॥ (८)
इन में जो आगे चलने वाला है, वह पंचवाही (पांच के द्वारा उठाया जाने वाला). इस में जुड़े हुए घोड़े इसे ठीक से ले कर चलते हैं. इस का न आना दिखाई देता है और न जाना. यह अत्यंत दूर और अत्यधिक समीप है. तात्पर्य यह है कि प्राण, अपान पांच वायुएं जीवन को गतिशील रखती हैं. इंद्रियां ही शरीर को आगे बढ़ाने वाले घोड़े हैं. शरीर में आत्मा का आना और जाना दृष्टिगोचर नहीं होता है. यह आत्मा अत्यंत समीप और अत्यधिक दूर है. (८)
What is going to go ahead in these is panchwahi (to be picked up by five). The horses attached in it carry it properly. It does not appear to come and does not go. It is very far and very close. The meaning is that prana, apana five airs keep life moving. The senses are the horses that move the body forward. The coming and going of the soul in the body is not visible. This soul is very close and very far away. (8)
Page 1 of 6Next →