हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
तद्यस्यै॒वंवि॒द्वान्व्रात्य॒ उद्धृ॑तेष्व॒ग्निष्वधि॑श्रितेऽग्निहो॒त्रेऽति॑थिर्गृ॒हाना॒गच्छे॑त् ॥ (१)
जिस के घर में ऐसा विद्वान्‌ व्रतधारी अतिथि बन कर उस समय आए, जब अग्नियां प्रदीप्त हो गई हों और अग्निहोम चल रहा हो तो गृहस्थ स्वयं उस के सामने जा कर कहे कि हे व्रती! तुम आज्ञा दो, मैं हवन करूंगा. (१)
In whose house such a learned fasting guest came at that time, when the agnis have been illuminated and the agni is going on, then the householder himself goes in front of him and says, "O fasting! You command, I will perform havan. (1)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
स्व॒यमे॑नमभ्यु॒देत्य॑ ब्रूया॒द्व्रात्याति॑ सृज हो॒ष्यामीति॑ ॥ (२)
जिस के घर में ऐसा विद्वान्‌ व्रतधारी अतिथि बन कर उस समय आए, जब अग्नियां प्रदीप्त हो गई हों और अग्निहोम चल रहा हो तो गृहस्थ स्वयं उस के सामने जा कर कहे कि हे व्रती! तुम आज्ञा दो, मैं हवन करूंगा. (२)
In whose house such a learned fasting guest came at that time, when the agnis have been illuminated and the agni is going on, then the householder himself goes in front of him and says, "O fasting! You command, I will perform havan. (2)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
सचा॑तिसृ॒जेज्जु॑हु॒यान्न चा॑तिसृ॒जेन्न जु॑हुयात् ॥ (३)
अतिथि विद्वान्‌ आज्ञा दे, तभी हवन करे. यदि वह आज्ञा न दे तो हवन न करे. (३)
The guest scholar orders, only then do havan. If he does not give orders, do not perform havan. (3)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
स य ए॒वंवि॒दुषा॒ व्रात्ये॒नाति॑सृष्टो जु॒होति॑ ॥ (४)
जो इस प्रकार के विद्वान्‌ व्रतधारी की आज्ञा से हवन करता है, वह पितृयान और देवयान मार्ग पर जाता है. (४)
One who performs havan by the order of such a learned fast holder goes on the path of Pitrayana and Devayan. (4)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
प्र पि॑तृ॒याणं॒पन्थां॑ जानाति॒ प्र दे॑व॒यान॑म् ॥ (५)
जो इस प्रकार के विद्वान्‌ व्रतधारी की आज्ञा से हवन करता है, वह पितृयान और देवयान मार्ग पर जाता है. (५)
One who performs havan by the order of such a learned fast holder goes on the path of Pitrayana and Devayan. (5)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
न दे॒वेष्वावृ॑श्चते हु॒तम॑स्य भवति ॥ (६)
जो इस प्रकार के विद्वान्‌ व्रतधारी की आज्ञा से हवन करता है, उस का अग्नि होम सफल होता है तथा देवों इस का कोई दोष नहीं होता. इस लोक के उस गृहस्थ का आश्रम सुरक्षित रहता है. (६)
Whoever performs havan with the order of such a learned fast, his agni home is successful and there is no fault of this. The ashram of that householder of this world is safe. (6)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
पर्य॑स्या॒स्मिंल्लो॒क आ॒यत॑नं शिष्यते॒ य ए॒वं वि॒दुषा॒ व्रात्ये॒नाति॑सृष्टोजु॒होति॑ ॥ (७)
जो इस प्रकार के विद्वान्‌ व्रतधारी की आज्ञा से हवन करता है, उस का अग्नि होम सफल होता है तथा देवों इस का कोई दोष नहीं होता. इस लोक के उस गृहस्थ का आश्रम सुरक्षित रहता है. (७)
Whoever performs havan with the order of such a learned fast, his agni home is successful and there is no fault of this. The ashram of that householder of this world is safe. (7)

अथर्ववेद (कांड 15)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
अथ॒ य ए॒वंवि॒दुषा॒ व्रात्ये॒नान॑तिसृष्टो जु॒होति॑ ॥ (८)
जो इस प्रकार के विद्वान्‌ व्रतधारी की आज्ञा के बिना हवन करता है, वह न पितृयान मार्ग को जानता है और न देवयान मार्ग का उसे ज्ञान होता है. (८)
One who performs havan without the permission of such a learned fasting person does not know the Pitrayana path nor does he know the Devayana path. (8)
Page 1 of 2Next →