हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
वि॑षास॒हिंसह॑मानं सासहा॒नं सही॑यांसम् । सह॑मानं सहो॒जितं॑ स्व॒र्जितं॑ गो॒जितं॑संधना॒जित॑म् । ईड्यं॒ नाम॑ ह्व॒ इन्द्र॒मायु॑ष्मान्भूयासम् ॥ (१)
सहमान अर्थात्‌ दूसरों को दबाने वाले तेज से युक्त, शत्रुओं के उस तेज को जीतने वाले, स्वर्ग के विजेता, शत्रुओं के गाय आदि पशुओं को जीतने वाले तथा जलों पर विजय प्राप्त करने वाले इंद्र रूप सूर्य को मैं प्रातः, मध्याह्न तक संध्या के कमो के द्वारा बुलाता हूं. उन इंद्र रूप सूर्य की कृपा से मैं अधिक आयु वाला बनूं. (१)
I call the Sun, the form of Indra, who has the glory of suppressing others, the conqueror of heaven, the conqueror of the enemies, the cow of the enemies, and the conqueror of the waters, through the morning, midday, evening. By the grace of those Indra form Sun, I should become older. (1)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
वि॑षास॒हिंसह॑मानं सासहा॒नं सही॑यांसम् । सह॑मानं सहो॒जितं॑ स्व॒र्जितं॑ गो॒जितं॑संधना॒जित॑म् । ईड्यं॒ नाम॑ ह्व॒ इन्द्रं॑ प्रि॒यो दे॒वानां॑ भूयासम् ॥ (२)
सहमान अर्थात्‌ दूसरों को दबाने वाले तेज से युक्त, शत्रुओं के उस तेज को जीतने वाले, स्वर्ग के विजेता, शत्रुओं के गाय आदि पशुओं को जीतने वाले तथा जलों पर विजय प्राप्त करने वाले इंद्र रूप सूर्य को बुलाता हूं. उन इंद्र की कृपा से मैं संतान आदि का प्रिय बनूं. (२)
I call indra form surya, who has the radiance that suppresses others, the conqueror of the enemies, the conqueror of heaven, the conqueror of the animals of the enemies, the cow etc. and the conqueror of the waters. By the grace of that Indra, I should become the beloved of children etc. (2)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
वि॑षास॒हिंसह॑मानं सासहा॒नं सही॑यांसम् । सह॑मानं सहो॒जितं॑ स्व॒र्जितं॑ गो॒जितं॑संधना॒जित॑म् । ईड्यं॒ नाम॑ ह्व॒ इन्द्रं॑ प्रि॒यः प्र॒जानां॑ भूयासम् ॥ (३)
मैं सहमान अर्थात्‌ दूसरों को दबाने वाले तेज से युक्त, शत्रुओं के उस तेज को जीतने वाले, स्वर्ग के विजेता, शत्रुओं के गाय आदि पशुओं को जीतने वाले तथा जलों पर विजय प्राप्त करने वाले इंद्र रूप सूर्य को मैं बुलाता हूं. उन इंद्र रूप सूर्य की कृपा से मैं प्रजाओं का प्रिय बनूं. (३)
I call the Sun in the form of Indra, who is the one who suppresses others, who conquers that glory of enemies, conquers heaven, conquers enemies' cows, etc. and conquers water. By the grace of those Indra-formed suns, I should become the beloved of the people. (3)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
वि॑षास॒हिंसह॑मानं सासहा॒नं सही॑यांसम् । सह॑मानं सहो॒जितं॑ स्व॒र्जितं॑ गो॒जितं॑संधना॒जित॑म् । ईड्यं॒ नाम॑ ह्व॒ इन्द्रं॑ प्रि॒यः प॑शू॒नां भू॑यासम् ॥ (४)
सहमान अर्थात्‌ दूसरों को दबाने वाले तेज से युक्त, शत्रुओं के उस तेज को जीतने वाले, स्वर्ग के विजेता, शत्रुओं के गाय आदि पशुओं को जीतने वाले तथा जलों पर विजय प्राप्त करने वाले इंद्र रूप सूर्य का मैं प्रातः, सायं तथा मध्याह्न के कर्मों के द्वारा आह्वान करता हूं. उन की कृपा से मैं गाय, भैंस आदि पशुओं का प्रिय बनूं, (४)
I invoke the Sun in the form of Indra, who is the one who suppresses others, conquers that glory of enemies, conquers the conqueror of heaven, conquers enemies' cows, etc. and conquers waters through morning, evening and midday deeds. By their grace, I shall be beloved of animals like cows, buffaloes, etc., (4)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
वि॑षास॒हिंसह॑मानं सासहा॒नं सही॑यांसम् । सह॑मानं सहो॒जितं॑ स्व॒र्जितं॑ गो॒जितं॑संधना॒जित॑म् । ईड्यं॒ नाम॑ ह्व॒ इन्द्रं॑ प्रि॒यः स॑मा॒नानां॑ भूयासम् ॥ (५)
सहमान अर्थात्‌ दूसरों को दबाने वाले तेज से युक्त, शत्रुओं के उस तेज को जीतने वाले, स्वर्ग के विजेता, शत्रुओं के गाय आदि पशुओं को जीतने वाले तथा जलों पर विजय प्राप्त करने वाले सूर्य को मैं प्रातः, मध्याह्न और संध्या के कर्मो के द्वारा बुलाता हूं. उन इंद्र रूप सूर्य की कृपा से मैं अपने समान लोगों का प्रिय बनूं. (५)
I call the sun, which has the glory of suppressing others, the conqueror of the enemies, the conqueror of heaven, the conqueror of the enemies' cows, etc. and the conqueror of the waters, through the deeds of morning, midday and evening. By the grace of those Indra form Sun, I should be dear to people like me. (5)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
उदि॒ह्युदि॑हिसूर्य॒ वर्च॑सा मा॒भ्युदि॑हि । द्वि॒षंश्च॒ मह्यं॒ रध्य॑तु॒ मा चा॒हं द्वि॑ष॒तेर॑धं॒ तवेद्वि॑ष्णो बहु॒धा वी॒र्याणि । त्वं नः॑ पृणीहि प॒शुभि॑र्वि॒श्वरू॑पैःसु॒धायां॑ मा धेहि पर॒मे व्योमन् ॥ (६)
हे सूर्य देव! आप उदित हैं और उदित हो कर अपने तेज से मुझे प्रकाशित करें. जो लोग मुझ से द्वेष करते हैं. वे मेरे वश में हो जाएं. मैं किसी भी प्रकार उन के वशीभूत न बनू, हे व्यापनशील सूर्य देव! आप का पराक्रम सीमारहित है आप मुझे अमुक रूपों वाले अर्थात्‌ गाय, घोड़ा, भेस आदि पशुओं से पूर्ण करं तथा परमव्योम में जो अमृत है, उस में मुझे स्थापित करें. (६)
O Sun God! You are up and rise and publish to me with your speed. People who hate me. Let them be in my control. I will not be subjugated to them in any way, O Swami of the inhabited Sun! Your might is limitless, you complete me with animals like cow, horse, disguise etc. in such forms and establish me in the nectar that is in the supreme soul. (6)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
उदि॒ह्युदि॑हिसूर्य॒ वर्च॑सा मा॒भ्युदि॑हि।यांश्च॒ पश्या॑मि॒ यांश्च॒ न तेषु॑ मा सुम॒तिंकृ॑धि॒ तवेद्वि॑ष्णो बहु॒धा वी॒र्याणि । त्वं नः॑ पृणीहि प॒शुभि॑र्वि॒श्वरू॑पैःसु॒धायां॑ मा धेहि पर॒मे व्योमन् ॥ (७)
हे सूर्य देव! तुम उदय होओ. हे अपने तेज से दूसरों को दबाने वाले सूर्य देव! तुम उदय होओ. मैं जिन को देख रहा हूं और जिन्हें नहीं देख रहा हूं, उन के विषय में मुझे शोभन बुद्धि वाला बनाओ. हे व्यापनशील सूर्य! तुम्हारे वीर्य अर्थात्‌ शक्तियां अंतहीन हैं. तुम मुझे अनेक रूपों वाले अर्थात्‌ गाय, अश्व, भैस आदि पशुओं से पूर्ण करो तथा परम व्योम में जो अमृत है उस में मुझे स्थापित करो. (७)
O Sun God! You rise. O Sun God who suppresses others with his radiance! You rise. Make me with graceful intelligence about what I see and those I don't see. O rainy sun! Your semen i.e. powers are endless. You complete me with animals of many forms, that is, cows, horses, buffaloes, etc. and establish me in the nectar that is in the supreme vyom. (7)

अथर्ववेद (कांड 17)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
मा त्वा॑दभन्त्सलि॒ले अ॒प्स्वन्तर्ये पा॒शिन॑ उप॒तिष्ठ॒न्त्यत्र॑ । हि॒त्वाश॑स्तिं॒दिव॒मारु॑क्ष ए॒तां स नो॑ मृड सुम॒तौ ते॑ स्याम॒ तवेद्वि॑ष्णो बहु॒धा वी॒र्याणि । त्वं नः॑ पृणीहि प॒शुभि॑र्वि॒श्वरू॑पैः सु॒धायां॑ मा धेहि पर॒मे व्योमन् ॥ (८)
हे पाशों को धारण करने वाले सूर्य! राक्षस तुम्हें जलों में प्रवेश करने से न रोकें. तुम उस निंदा को त्याग कर आकाश में आरोहण करो. तुम मुझ पर कृपा करो. हम तुम्हारी शोभन बुद्धि में रहें. हे व्याप्त होने वाले सूर्य! यहां तुम्हारे वीर्य अर्थात्‌ शक्तियां अनेक हैं. तुम गाय, अश्व आदि अनेक रूपों वाले पशुओं से हमें पूर्ण करो तथा परम व्योम में जो सुधा है, उस में हमें स्थापित करो. (८)
O sun holding loops! Demons should not stop you from entering the waters. You abandon that condemnation and ascend into the sky. You have mercy on me. May we live in your beautiful intellect. O sun that is shining! Here your semen means many powers. You complete us with animals of many forms like cows, horses, etc. and establish us in the goodness that is in the Supreme Vyom. (8)
Page 1 of 4Next →