तेजस्वी एवं बंधन से छुड़ाने वाले तारे उदित हों. वे तारे पुत्र, पौत्र आदि के शरीर में होने वाले यक्ष्मा, कुष्ठ आदि रोगों एवं उन के फंदों से हमें छुड़ाएं जो हमारे शरीर के नीचे एवं ऊपर के भागों में हैं. (१)
Bright and bondage-free stars should rise. May those stars free us from tuberculosis, leprosy etc. diseases in the body of sons, grandsons etc. and the noose of them which are in the lower and upper parts of our body. (1)
यह प्रातःकाल के समीप वाली रात उसी प्रकार हमारे शरीर से व्याधियों को समाप्त करे, जिस प्रकार प्रकाश के कारण अंधकार का विनाश होता है. रोग की शांति करते हुए आदित्य देव आएं. निश्चित ओषधि भी रोग का विनाश करे. (२)
May this night near dawn eliminate diseases from our body in the same way that darkness is destroyed due to light. Aditya Dev came while calming the disease. Certain medicines also destroy the disease. (2)
मटमैले वर्ण के अर्जुन वृक्ष के काठ से, जौ की भूसी से एवं तिल की मंजरी से निर्मित मणि तेरा रोग दूर करे. क्षेत्रीय व्याधियों, अतिसार, यक्ष्मा आदि का विनाश करने वाली ओषधि समस्त रोगों को दूर करे. (३)
The gem made from the wood of the Arjuna tree of matted color, from the husk of barley and the manjari of sesame seeds, remove your disease. The medicine that destroys regional diseases, diarrhea, tuberculosis etc. should remove all diseases. (3)
हे रोगी! तेरे रोग को शांत करने के लिए मैं बैल जुते हुए हलों को एवं हरण तथा जुए को नमस्कार करता हूं. क्षेत्रीय व्याधियों अर्थात् अतिसार, यक्ष्मा आदि रोगों का विनाश करने वाली ओषधि समस्त रोग दूर करे. (४)
O patient! To soothe your disease, I salute the bull-fighting ploughs and the haran and gambling. The medicine that destroys regional diseases i.e. diarrhea, tuberculosis, etc., removes all diseases. (4)
ऐसे सूने घरों को नमस्कार है, जिन के द्वार एवं खिड़की रूपी नेत्र खुले हुए हैं. ऐसे गङ्ढों के लिए नमस्कार है, जिन की मिट्टी निकाल दी गई है. सूने घर आदि रूप क्षेत्र के पति को नमस्कार है. क्षेत्रीय व्याधियों अर्थात् अतिसार, यक्ष्मा आदि रोगों का विनाश करने वाली ओषधि सभी रोग दूर करे. (५)
Salutations to such deserted houses, whose doors and window-like eyes are open. Salutations to such donkeys, whose soil has been removed. Salutations to the husband of the deserted house etc. area. The medicine that destroys regional diseases i.e. diarrhea, tuberculosis etc. should remove all diseases. (5)