अथर्ववेद (कांड 20)
न ते॑ व॒र्तास्ति॒ राध॑स॒ इन्द्र॑ दे॒वो न मर्त्यः॑ । यद्दित्स॑सि स्तु॒तो म॒घम् ॥ (४)
हे इंद्र! तुम्हारे धन को कोई रोक नहीं सकता. देवगण तुम्हारे धन को अन्यथा नहीं कर सकते तथा मनुष्य तुम्हारे धन को मिटाने में समर्थ नहीं हैं. हमारी स्तुति से प्रसन्न हो कर तुम यदि हम को धन देना चाहो, उस धन को कोई नष्ट नहीं कर सकता. (४)
O Indra! No one can stop your money. Devas cannot do your wealth otherwise and human beings are not able to erase your wealth. Pleased with our praise, if you want to give money to us, no one can destroy that wealth. (4)