अथर्ववेद (कांड 20)
अ॒स्येदु॑ भि॒या गि॒रय॑श्च दृ॒ढा द्यावा॑ च॒ भूमा॑ ज॒नुष॑स्तुजेते । उपो॑ वे॒नस्य॒ जोगु॑वान ओ॒णिं स॒द्यो भु॑वद्वी॒र्याय नो॒धाः ॥ (१४)
इन इंद्र के जन्म से ही पंख कटने के भय से पर्वत भी दृढ़ हो गए थे. इंद्र के भय से धरती और स्वर्ग भी कांपते हैं. इन इंद्र की अनेक स्तोत्रों से प्रशंसा कर के नोधा नाम के ऋषि सामर्थ्य वाले हुए. (१४)
Since the birth of Indra, the mountains had also become strong due to the fear of cutting their wings. Earth and heaven also tremble with fear of Indra. After praising Indra with many hymns, the sage named Nodha became powerful. (14)