हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
ब्रह्म॑ जज्ञा॒नं प्र॑थ॒मं पु॒रस्ता॒द्वि सी॑म॒तः सु॒रुचो॑ वे॒न आ॑वः । स बु॒ध्न्या॑ उप॒मा अ॑स्य वि॒ष्ठाः स॒तश्च॒ योनि॒मस॑तश्च॒ वि वः॑ ॥ (१)
सत्‌, चित, आनंद और सारे विश्व का कारण ब्रह्म सब से पहले सूर्य रूप में प्रकट हुआ जो पूर्व दिशा में उत्पन्न होता है तथा अपने तेज से सारे जगत्‌ को व्याप्त करता है. यह प्रकाश और वर्षा का कारण सूर्यात्मक तेज सभी दिशाओं से आरंभ हो कर अपने शोभन प्रकाश को फैलाता है. सत्‌ और असत्‌ के उत्पत्ति स्थान के ज्ञान का तथा धरती, आकाश आदि का ज्ञान प्रकट करने वाला वही सूर्यात्मक तेज है. (१)
Brahman, the cause of sat, chit, bliss and the whole world, first appeared in the form of the sun, which originates in the east direction and pervades the whole world with its radiance. This light and rain cause the sunlight to spread its beautiful light starting from all directions. He is the same sunlight that reveals the knowledge of the place of origin of sat and asat and the knowledge of earth, sky etc. (1)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
इ॒यं पित्र्या॒ राष्ट्र्ये॒त्वग्रे॑ प्रथ॒माय॑ ज॒नुषे॑ भुवने॒ष्ठाः । तस्मा॑ ए॒तं सु॒रुचं॑ ह्वा॒रम॑ह्यं घ॒र्मं श्री॑णन्तु प्रथ॒माय॑ धा॒स्यवे॑ ॥ (२)
संपूर्ण जगत्‌ को उत्पन्न करने वाले पिता प्रजापति ब्रह्मा हैं. उन से प्राप्त और नाद रूप में सभी प्राणियों में व्याप्त वाणी सारे संसार के व्यवहारों की स्वामिनी है. ये प्रथम शब्द से वाच्य सूर्यात्मक तेज अर्थात्‌ ब्रह्म को स्तुति रूप में प्राप्त हों. (२)
Prajapati Brahma is the father who creates the whole world. The speech received from them and spread in all beings in the form of sound is the owner of the behavior of the whole world. They should get the sunlight radiance i.e. Brahman in the form of praise from the first word. (2)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
प्र यो ज॒ज्ञे वि॒द्वान॑स्य॒ बन्धु॒र्विश्वा॑ दे॒वानां॒ जनि॑मा विवक्ति । ब्रह्म॒ ब्रह्म॑ण॒ उज्ज॑भार॒ मध्या॑न्नी॒चैरु॒च्चैः स्व॒धा अ॒भि प्र त॑स्थौ ॥ (३)
इस प्रपंच के कारण, हितकारी एवं निरावरण ज्ञान से सारे जगत्‌ को जानते हुए जो देव सर्वप्रथम उत्पन्न हुए, वे इंद्र आदि सभी देवों के जन्मों का वर्णन करते हैं. प्रथम उत्पन्न देव ने सब के कारण रूप ब्रह्म के मध्य भाग से, नीचे वाले भाग से और ऊपर वाले भाग से वेदों का उद्धार किया. इस के पश्चात देवों को हवि के रूप में अन्न मिला. (३)
Due to this prapancha, the gods who were born first, knowing the whole world with beneficial and niravaran knowledge, describe the births of all the gods like Indra etc. The first born God saved the Vedas from the middle part of Brahman, from the lower part and from the upper part. After this, the devas got food in the form of havi. (3)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
स हि दि॒वः स पृ॑थि॒व्या ऋ॑त॒स्था म॒ही क्षेमं॒ रोद॑सी अस्कभायत् । म॒हान्म॒ही अस्क॑भाय॒द्वि जा॒तो द्यां सद्म॒ पार्थि॑वं च॒ रजः॑ ॥ (४)
सूर्य के रूप में सर्वप्रथम उत्पन्न हुए देव आकाश में कारण रूप में तथा पृथ्वी में सत्य रूप में स्थित हैं एवं उन्होंने धरती व आकाश को अविनाशी रूप में स्थापित किया. धरती और आकाश को व्याप्त कर के वर्तमान उस प्रथम देव ने धरती और आकाश को स्थापित किया है. वह इन दोनों के मध्य में सूर्य के रूप में उत्पन्न हुआ है तथा आकाश और पृथ्वी को अपने तेज से व्याप्त कर रहा है. (४)
The first god born in the form of the sun is located in the form of cause in the sky and in the true form in the earth and he established the earth and sky in indestructible form. By spreading the earth and the sky, the present first god has established the earth and sky. He is born in the form of the sun in the middle of these two and is spreading the sky and the earth with his glory. (4)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
स बु॒ध्न्यादा॑ष्ट्र ज॒नुषो॒ऽभ्यग्रं॒ बृह॒स्पति॑र्दे॒वता॒ तस्य॑ स॒म्राट् । अह॒र्यच्छु॒क्रं ज्योति॑षो॒ जनि॒ष्टाथ॑ द्यु॒मन्तो॒ वि व॑सन्तु॒ विप्राः॑ ॥ (५)
प्रथम तेज के रूप में उत्पन्न परब्रह्म ने लोक के मूल अर्थात्‌ निचले भाग से ले कर ऊपर वाले भाग तक को व्याप्त किया. दान आदि गुणों से युक्त बृहस्पति इस लोक के अधिपति हैं. दीप्ति वाला दिन उस प्रकाश वाले सूर्य से उत्पन्न हुआ. इस के पश्चात दीप्ति वाले एवं मेधावी ऋत्विज्‌ अपनेअपने व्यापारों में लग गए. (५)
The Parabrahma, born as the first radiance, pervaded the original part of the world i.e. from the lower part to the upper part. Jupiter with qualities like charity etc. is the ruler of this world. The bright day originated from the sun with that light. After this, the bright and meritorious Ritvij got involved in his own businesses. (5)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
नू॒नं तद॑स्य का॒व्यो हि॑नोति म॒हो दे॒वस्य॑ पू॒र्व्यस्य॒ धाम॑ । ए॒ष ज॑ज्ञे ब॒हुभिः॑ सा॒कमि॒त्था पूर्वे॒ अर्धे॒ विषि॑ते स॒सन्नु ॥ (६)
ऋत्विजों का यज्ञ इस दिखाई न देने वाले और सब से पहले उत्पन्न सूर्य देव का मंडल निश्चय ही सब को प्रेरणा देता है. यह सूर्य हजारों किरणों के साथ इस प्रकार पूर्व दिशा में प्रकट होता है कि इन्हें हवि लक्षण अन्न शीघ्र प्राप्त हो जाता है. (६)
The yajna of the Ritvijas, the mandal of the sun god born before all, who is not visible and first of all, definitely inspires everyone. This sun appears in the east direction with thousands of rays in such a way that they get the symptoms of food quickly. (6)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
योऽथ॑र्वाणं पि॒तरं॑ दे॒वब॑न्धुं॒ बृह॒स्पतिं॒ नम॒साव॑ च॒ गच्छा॑त् । त्वं विश्वे॑षां जनि॒ता यथासः॑ क॒विर्दे॒वो न दभा॑यत्स्व॒धावा॑न् ॥ (७)
बृहस्पति देव ने प्रजापति अथर्वा को लोक का उत्पन्न करने वाला और इंद्र आदि देवों का बंधु जाना. बृहस्पति एवं अथर्वा को हमारा नमस्कार है. हवि रूप अन्न से युक्त हो कर वे हम पर उसी प्रकार कृपा करते हैं, जिस प्रकार वे अन्न से युक्त एवं सभी प्राणियों के जन्म दाता हैं. (७)
Brihaspati Dev called Prajapati Atharva the creator of the world and indra and the brother of gods like Indra etc. We salute Jupiter and Atharva. Being full of food, they bless us in the same way as they are full of food and the giver of all beings. (7)