अथर्ववेद (कांड 4)
आ गावो॑ अग्मन्नु॒त भ॒द्रम॑क्र॒न्त्सीद॑न्तु गो॒ष्ठे र॒णय॑न्त्व॒स्मे । प्र॒जाव॑तीः पुरु॒रूपा॑ इ॒ह स्यु॒रिन्द्रा॑य पू॒र्वीरु॒षसो॒ दुहा॑नाः ॥ (१)
गाएं हमारी ओर आएं, हमारा कल्याण करें, हमारी गोशाला में बैठे तथा हमें दूध आदि दे कर प्रसन्न करें. श्वेत, कृष्ण आदि अनेक वर्णो की गाएं अधिक संतान वाली हो कर यजमान के घर में समृद्ध बनें तथा अधिक समय तक इंद्र के निमित्त दूध देती रहें. (१)
Cows come towards us, do us welfare, sit in our gaushala and please us by giving us milk etc. The cows of many varnas like White, Krishna etc. should be more children and become rich in the host's house and keep giving milk for Indra for a long time. (1)
अथर्ववेद (कांड 4)
इन्द्रो॒ यज्व॑ने गृण॒ते च॒ शिक्ष॑त॒ उपेद्द॑दाति॒ न स्वं मु॑षायति । भूयो॑भूयो र॒यिमिद॑स्य व॒र्धय॑न्नभि॒न्ने खि॒ल्ये नि द॑धाति देव॒युम् ॥ (२)
इद्र स्तुति करने वाले यजमानों को गाय प्राप्त करने का उपाय बताते हैं तथा उन्हें बहुत सी गाएं प्रदान करते हैं. इंद्र उस यजमान के धन का अपहरण नहीं करते. वे उस स्तोता और यजमान के धन को अधिक मात्रा में बढ़ाते हुए उसे स्वर्ग में स्थान दिलाते हैं, जिस में दुःख नहीं होता. (२)
Idra tells the hosts who praise them how to get a cow and gives them many cows. Indra does not hijack the money of that host. They increase the wealth of that psalmist and host in great quantity and give him a place in heaven, in which there is no sorrow. (2)
अथर्ववेद (कांड 4)
न ता न॑शन्ति॒ न द॑भाति॒ तस्क॑रो॒ नासा॑मामि॒त्रो व्य॒थिरा द॑धर्षति । दे॒वांश्च॒ याभि॒र्यज॑ते॒ ददा॑ति च॒ ज्योगित्ताभिः॑ सचते॒ गोप॑तिः स॒ह ॥ (३)
इंद्र के द्वारा दी गई गाएं नष्ट न हों तथा उन्हें चोर न चुरा सकें. शत्रुओं के आयुध उन गायों को पीड़ा न पहुचाएं. जिन गायों के दूध और घी के द्वारा यज्ञ किया जाता है और जिन्हें यज्ञ की दक्षिणा के रूप में दिया जाता है, उन गायों के साथ यजमान अधिक समय तक रहे, उन से वियुक्त न हो. (३)
The cows given by Indra should not be destroyed and thieves cannot steal them. The weapons of the enemies should not hurt those cows. The cows whose milk and ghee are performed and which are given as dakshina of yajna, the host should stay with those cows for a long time, do not be detached from them. (3)
अथर्ववेद (कांड 4)
न ता अर्वा॑ रे॒णुक॑काटोऽश्नुते॒ न सं॑स्कृत॒त्रमुप॑ यन्ति॒ ता अ॒भि । उ॑रुगा॒यमभ॑यं॒ तस्य॒ ता अनु॒ गावो॒ मर्त॑स्य॒ वि च॑रन्ति॒ यज्व॑नः ॥ (४)
हिंसक एवं कमर के टुकड़े करने वाले बाघ आदि दुष्ट पशु उन गायों तक न पहुंचें. वे गाएं मांस पकाने वाले के समीप न जाएं एवं यजमान के भय रहित स्थान को प्राप्त हों. (४)
Violent and waist-slic tigers etc. rogue animals should not reach those cows. Those cows should not go near the meat cook and get a place without fear of the host. (4)
अथर्ववेद (कांड 4)
गावो॒ भगो॒ गाव॒ इन्द्रो॑ म इछा॒द्गावः॒ सोम॑स्य प्रथ॒मस्य॑ भ॒क्षः । इ॒मा या गावः॒ स ज॑नास॒ इन्द्र॑ इ॒च्छामि॑ हृ॒दा मन॑सा चि॒दिन्द्र॑म् ॥ (५)
गाएं ही पुरुष का धन और सौभाग्य हैं. इंद्र ऐसी इच्छा करें, जिस से मुझे गाएं मिल सकें. छाना गया सोमरस गायों के दूध और दही में ही सिद्ध किया जाता है. हे मनुष्यो! ये जो गाएं दिखाई देती हैं, वे ही इंद्र हैं. इस हेतु मैं गायों के दूध, घी आदि हवि के द्वारा हृदय और ज्ञान से इंद्र का यज्ञ करना चाहता हूं. (५)
Singing is a man\'s wealth and good fortune. Indra, make such a wish that I can sing. Chhana\'s somras is proven only in cow\'s milk and yogurt. O human beings! The songs that are seen are Indra. For this, I want to perform indra\'s yajna with heart and knowledge through cow\'s milk, ghee, etc. (5)
अथर्ववेद (कांड 4)
यू॒यं गा॑वो मेदयथा कृ॒शं चि॑दश्री॒रं चि॑त्कृणुथा सु॒प्रती॑कम् । भ॒द्रं गृ॒हं कृ॑णुथ भद्रवाचो बृ॒हद्वो॒ वय॑ उच्यते स॒भासु॑ ॥ (६)
हे गायो! तुम अपने दूध, घी आदि से दुर्बल मनुष्य को भी मोटाताजा बनाओ तथा अशोभन अंग वाले को शोभन अवयवों वाला बनाओ. हे कल्याणी वाणी वाली गाय! हमारे घर को अलंकृत बनाओ. तुम्हारे दूध, दही, घी आदि से बना भोजन सभाओं में अधिक प्रशंसा पाता है. (६)
O sing! You should also make the weak man fat with your milk, ghee etc. and make the person with a non-degenerate organ with ornamental organs. O cow with kalyani speech! Make our house ornate. Food made from your milk, curd, ghee etc. gets more praise in the meetings. (6)
अथर्ववेद (कांड 4)
प्र॒जाव॑तीः सू॒यव॑से रु॒शन्तीः॑ शु॒द्धा अ॒पः सु॑प्रपा॒णे पिब॑न्तीः । मा व॑ स्ते॒न ई॑शत॒ माघशं॑सः॒ परि॑ वो रु॒द्रस्य॑ हे॒तिर्वृ॑णक्तु ॥ (७)
हे गाय! तुम उत्तम घास वाली भूमि में चलती हुई स्वच्छ जल पियो और उत्तम संतान वाली बनो. चोर तुम्हें न चुरा सके. बाघ आदि दुष्ट पशु तुम्हारी हिंसा न करें. रुद्र का आयुध तुम्हारा स्पर्श न करे. (७)
O cow! You walk in the land of the best grass and drink clean water and become the best child. The thief can't steal you. Do not do violence to evil animals like tigers etc. Rudra's armament should not touch you. (7)