अथर्ववेद (कांड 4)
ये पु॒रस्ता॒ज्जुह्व॑ति जातवेदः॒ प्राच्या॑ दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । अ॒ग्निमृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (१)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु पूर्व दिशा में हवन करते हुए हम पर जादूटोने तथा पूर्व दिशा से हमारी हिंसा करना चाहते हैं, अग्नि में गिर कर हमारे वे विरोधी दुःखी हों. हम उन के द्वारा किए गए जादूटोने को वापस लौटा कर उन्हें मारते हैं. (१)
O jataved agni! The enemies who want to do magic on us while performing havan in the east direction and violence us from the east direction, fall into the agni and their opponents should be sad. We return the witchcraft they did and kill them. (1)
अथर्ववेद (कांड 4)
ये द॑क्षिण॒तो जुह्व॑ति जातवेदो॒ दक्षि॑णाया दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । य॒ममृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान् प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (२)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास स्थान की दक्षिण दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे दक्षिण दिशा से हमारी हिंसा करते हैं. वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. इन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने को उन्हीं की ओर लौटा कर मारते हैं. (२)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan in the south direction of our habitat, they do our violence from the south direction. Those enemies should turn away from us and burn. We kill these witchcraftists by returning their witchcraft to them. (2)
अथर्ववेद (कांड 4)
ये प॒श्चाज्जुह्व॑ति जातवेदः प्र॒तीच्या॑ दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । वरु॑णमृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (३)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास स्थान की पश्चिम दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे पश्चिम दिशा से हमारी हिंसा करते हैं. वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. उन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने को उन्हीं की ओर लौटा कर मारते हैं. (३)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan in the west direction of our habitat, they do our violence from the west direction. Those enemies should turn away from us and burn. We kill those magicians by returning their witchcraft to them. (3)
अथर्ववेद (कांड 4)
य उ॑त्तर॒तो जुह्व॑ति जातवेद॒ उदी॑च्या दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । सोम॑मृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (४)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास स्थान की उत्तर दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे उत्तर दिशा से हमारी हिंसा करते हैं. वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. उन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने उन्हीं की ओर लौटा कर मारते हैं. (४)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan in the north direction of our habitat, they do our violence from the north direction. Those enemies should turn away from us and burn. We kill those magicians by returning their witchcraft to them. (4)
अथर्ववेद (कांड 4)
ये॒धस्ता॒ज्जुह्व॑ति जातवेदो ध्रु॒वाया॑ दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । भूमि॑मृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (५)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास से नीचे की दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे नीचे की दिशा से हमारी हिंसा करते हैं. वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. उन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने उन्हीं की ओर वापस कर के मारते हैं. (५)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan in the direction below our residence, they do our violence from the downward direction. Those enemies should turn away from us and burn. We kill those magicians by returning their witchcraft to them. (5)
अथर्ववेद (कांड 4)
ये॑ऽन्तरि॑क्षा॒ज्जुह्व॑ति जातवेदो व्य॒ध्वाया॑ दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । वा॒युमृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (६)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास स्थान से अंतरिक्ष की दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे अंतरिक्ष की दिशा से हमारी हिंसा करते हैं, वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. उन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने उन्हीं की ओर वापस कर के मारते हैं. (६)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan from our place of residence to the direction of space, they do our violence from the direction of space, those enemies should turn away from our side and burn. We kill those magicians by returning their witchcraft to them. (6)
अथर्ववेद (कांड 4)
य उ॒परि॑ष्टा॒ज्जुह्व॑ति जातवेद ऊ॒र्ध्वाया॑ दि॒शोऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । सूर्य॑मृ॒त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (७)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु हमारे निवास स्थान से ऊपर की दिशा में हवन कर के जादूटोना कर रहे हैं, वे ऊपर की दिशा से हमारी हिंसा करते हैं. वे शत्रु हमारी ओर से मुंह फेर कर जल जाएं. उन जादूटोना करने वालों को हम उन के जादूटोने उन्हीं की ओर वापस कर के मारते हैं. (७)
O jataved agni! The enemies who are doing witchcraft by performing havan in the upward direction from our place of residence, they do our violence from the upward direction. Those enemies should turn away from us and burn. We kill those magicians by returning their witchcraft to them. (7)
अथर्ववेद (कांड 4)
ये दि॒शाम॑न्तर्दे॒शेभ्यो॒ जुह्व॑ति जातवेदः॒ सर्वा॑भ्यो दि॒ग्भ्योऽभि॒दास॑न्त्य॒स्मान् । ब्रह्म॒र्त्वा ते परा॑ञ्चो व्यथन्तां प्र॒त्यगे॑नान्प्रतिस॒रेण॑ हन्मि ॥ (८)
हे जातवेद अग्नि! जो शत्रु अन्तर्दिशाओं में आहुति डालकर जादूटोने द्वारा दिशाओं के कोणों से हमें नष्ट करना चाहता, वह शत्रु पराजित होते हुए कष्ट भोगे. अपने शत्रुओं को हम प्रतिसर कर्म से नष्ट करते हैं. (८)
O jataved agni! The enemy who wants to destroy us from the angles of directions by witchcraft by sacrificing in the antardishas, that enemy should suffer while being defeated. We destroy our enemies with perishkar karma. (8)