अथर्ववेद (कांड 4)
स॒हस्र॑शृङ्गो वृष॒भो यः स॑मु॒द्रादु॒दाच॑रत् । तेना॑ सह॒स्ये॑ना व॒यं नि जना॑न्त्स्वापयामसि ॥ (१)
कामनाओं एवं जल की वर्षा करने वाले सूर्य उदयाचल के समीपवर्ती सागर से उदय होते हैं. उदित एवं शत्रुओं को वश में करने वाले सूर्य के द्वारा हम अपने सामने स्थित व्यक्तियों को निद्रा-परवश बनाते हैं. (१)
The sun, which showers desires and water, rises from the sea near Udayachal. Through the sun that rises and controls enemies, we make the people in front of us sleep- control. (1)
अथर्ववेद (कांड 4)
न भूमिं॒ वातो॒ अति॑ वाति॒ नाति॑ पश्यति॒ कश्च॒न । स्त्रिय॑श्च॒ सर्वाः॑ स्वा॒पय॒ शुन॒श्चेन्द्र॑सखा॒ चर॑न् ॥ (२)
भूमि पर वायु अधिक न चले अर्थात् तेज हवा के कारण लोगों की नींद न टूटे. सोए हुए व्यक्तियों में से कोई भी दूसरों को न देख सके. हे इंद्र के मित्र वायु! तुम प्राण वायु के रूप में शरीर में वर्तमान रह कर सभी समीपवर्ती स्त्रियों और कुत्तों को सुला दो. (२)
The air should not run much on the ground, that is, people's sleep should not be broken due to strong wind. None of the sleeping people could see others. O Indra's friend Vayu! You should put all the nearby women and dogs to sleep by staying present in the body in the form of prana vayu. (2)
अथर्ववेद (कांड 4)
प्रो॑ष्ठेश॒यास्त॑ल्पेश॒या नारी॒र्या व॑ह्य॒शीव॑रीः । स्त्रियो॒ याः पुण्य॑गन्धय॒स्ताः सर्वाः॑ स्वापयामसि ॥ (३)
जो स्त्रियां आंगन में अथवा पलंग पर सो रही हैं अथवा जो स्त्रियां झूले आदि में सोने की अभ्यस्त हैं और उत्तम गंध वाली हैं, उन सब को मैं सुलाता हूं. (३)
I put all the women who are sleeping in the courtyard or on the bed or the women who are used to sleeping in the swing etc. and have a good smell. (3)
अथर्ववेद (कांड 4)
एज॑देजदजग्रभं॒ चक्षुः॑ प्रा॒णम॑जग्रभम् । अङ्गा॑न्यजग्रभं॒ सर्वा॒ रात्री॑णामतिशर्व॒रे ॥ (४)
सभी गतिशील प्राणियों को मैं ने सुला दिया. उन के नेत्र और नासिका निद्रा द्वारा गृहीत हैं. उन के हस्त, चरण आदि को भी मैं ने निद्रा मग्न करा दिया है. यह सब मध्य रात्रि के समय किया है, जब अंधकार की अधिकता होती है. (४)
I put all the moving beings to sleep. Their eyes and nose are accepted by sleep. I have also made their hands, feet, etc. sleep. All this is done at midnight, when there is an excess of darkness. (4)
अथर्ववेद (कांड 4)
य आस्ते॒ यश्चर॑ति॒ यश्च॒ तिष्ठ॑न्वि॒पश्य॑ति । तेषां॒ सं द॑ध्मो॒ अक्षी॑णि॒ यथे॒दं ह॒र्म्यं तथा॑ ॥ (५)
हमारे संचरण के समय जो मार्ग में बैठा है तथा जो ठहर कर देख रहा है, मैं उन सब की आंखें इस प्रकार बंद करता हूं, जिस प्रकार दिखाई देने वाला यह भवन देखने में असमर्थ है. (५)
At the time of our transmission, I close the eyes of all those who are sitting on the way and who is watching, just as this visible building is unable to see. (5)
अथर्ववेद (कांड 4)
स्वप्तु॑ मा॒ता स्वप्तु॑ पि॒ता स्वप्तु॒ श्वा स्वप्तु॑ वि॒श्पतिः॑ । स्वप॑न्त्वस्यै ज्ञा॒तयः॒ स्वप्त्व॒यम॒भितो॒ जनः॑ ॥ (६)
जिस स्त्री को निद्रित कर के हम वश में करने के इच्छुक हैं, उस की माता सब से पहले सो जाए. इस के पश्चात उस का पिता, घर की रक्षा करने वाला कुत्ता और घर का स्वामी उस का पति भी सो जाए. उस के बंधुबांधव एवं उस के घर की रक्षा के लिए नियुक्त चारों ओर स्थित जन भी सो जाएं. (६)
The mother of the woman whom we are willing to control should sleep first. After this, his father, the dog protecting the house and the owner of the house, his husband should also sleep. His brothers and sisters and the people around him appointed to protect his house should also sleep. (6)
अथर्ववेद (कांड 4)
स्वप्न॑ स्वप्नाभि॒कर॑णेन॒ सर्वं॒ नि ष्वा॑पया॒ जन॑म् । ओ॑त्सू॒र्यम॒न्यान्त्स्वा॒पया॑व्यु॒षं जा॑गृताद॒हमिन्द्र॑ इ॒वारि॑ष्टो॒ अक्षि॑तः ॥ (७)
हे स्वप्न के देव! शय्या आदि पर सोने वाले इन जनों को तथा अन्य व्यक्तियों को सूर्योदय तक निद्रा मग्न रखो. सब के सो जाने पर हिंसा और क्षय से रहित हो कर इंद्र के समान मैं भोग में संलग्न रहूं एवं जागरण करूं. (७)
O God of dreams! Keep these people sleeping on bed etc. and other people sleeping till sunrise. When everyone falls asleep, without violence and decay, I should engage in enjoyment and awaken like Indra. (7)