हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
ब्रा॑ह्म॒णो ज॑ज्ञे प्रथ॒मो दश॑शीर्षो॒ दशा॑स्यः । स सोमं॑ प्रथ॒मः प॑पौ॒ स च॑कारार॒सं वि॒षम् ॥ (१)
सर्पो में सब से पहले तक्षक उत्पन्न हुआ, जो मनुष्यों में ब्राह्मण के समान सरपों में पूज्य था. उस के दस शीश और दस मुख थे. क्षत्रिय आदि जातियों वाले सर्पो से पहले उत्पन्न होने के कारण तक्षक ने सब से पहले स्वर्गलोक में स्थित अमृत पिया. सोम अर्थात्‌ अमृत पीने वाला ब्राह्मण तक्षक कंद मूल आदि से उत्पन्न रस को विष के प्रभाव से हीन बनाए. (१)
The first takshak was born in sarpo, who was revered in serpents like a Brahmin in humans. He had ten heads and ten mouths. Due to being born before the serpents of Kshatriya etc. jatis, Takshak first drank nectar located in heaven. Som i.e. brahmin who drinks nectar should make the juice produced from takshak kand root etc. inferior to the effect of poison. (1)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
याव॑ती॒ द्यावा॑पृथि॒वी व॑रि॒म्णा याव॑त्स॒प्त सिन्ध॑वो वितष्ठि॒रे । वाचं॑ वि॒षस्य॒ दूष॑णीं॒ तामि॒तो निर॑वादिषम् ॥ (२)
धरती और आकाश का जितना विस्तार है तथा सागर जितने परिमाण में स्थित है, मैं इन दोनों स्थानों में स्थित कंद, मूल, फल से उत्पन्न विष को नष्ट करने वाले मंत्रं से युक्त वाणी का उच्चारण करता हूं. (२)
As much as the earth and the sky are located and the magnitude of the ocean is located, I utter a speech containing mantras that destroy the poison produced by the tubers, roots, fruits located in these two places. (2)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
सु॑प॒र्णस्त्वा॑ ग॒रुत्मा॒न्विष॑ प्रथ॒ममा॑वयत् । नामी॑मदो॒ नारू॑रुप उ॒तास्मा॑ अभवः पि॒तुः ॥ (३)
हे विष! सब से पहले सुंदर पंखों वाले गरुड़ ने तुम्हें खाया था. इस कारण तू इस पुरुष को मतवाला मत बना एवं विमूढ़ मत कर. हे विष! तू इस के लिए अन्न बन जा. (३)
O poison! First of all, the beautiful winged Garuda ate you. For this reason, do not make this man a drunkard and do not be fooled. O poison! You become food for this. (3)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
यस्त॒ आस्य॒त्पञ्चा॑ङ्गुरिर्व॒क्राच्चि॒दधि॒ धन्व॑नः । अ॑पस्क॒म्भस्य॑ श॒ल्यान्निर॑वोचम॒हं वि॒षम् ॥ (४)
पांच अंगुलियों वाले जिस हाथ ने डोरी चढ़े हुए होने के कारण झुके हुए धनुष के द्वारा पुरुष के शरीर में विष को पहुंचाया है, उस हाथ को मैं सुपारी वृक्ष के टुकड़े से मंत्रों की सहायता से प्रभावहीन करता हूं. (४)
The five-fingered hand, which has delivered poison to the man's body through a bow bow due to the string being mounted, I make that hand ineffective with the help of mantras with a piece of betel nut tree. (4)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
श॒ल्याद्वि॒षं निर॑वोचं॒ प्राञ्ज॑नादु॒त प॑र्ण॒धेः । अ॑पा॒ष्ठाच्छृङ्गा॒त्कुल्म॑ला॒न्निर॑वोचम॒हं वि॒षम् ॥ (५)
बाणों में लगे फल से जिस विष ने शरीर में प्रवेश किया, उसे मैं मंत्र बल से बाहर निकालता हूं. विषैले पत्तों वाले वृक्ष से, लेप से, पत्तों से, पशु के सींग से एवं मल से जो विष उत्पन्न हुआ है, उसे मैं अपने मंत्र बल से शरीर से अलग करता हूं. (५)
The poison that entered the body from the fruit in the arrows, I take it out with the force of mantras. I separate the poison that has been produced from the tree with poisonous leaves, from the coating, from the leaves, from the horn of the animal and from the feces, from the body with my mantra force. (5)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
अ॑र॒सस्त॑ इषो श॒ल्योऽथो॑ ते अर॒सं वि॒षम् । उ॒तार॒सस्य॑ वृ॒क्षस्य॒ धनु॑ष्टे अरसार॒सम् ॥ (६)
हे बाण! तेरा विष बुझा हुआ फल विष रहित हो जाए. इस के बाद तेरा विष प्रभावहीन हो जाए. सारहीन वृक्ष से बना हुआ और तुझ से संबंधित धनुष भी प्रभावहीन हो जाए. (६)
O arrow! Let your poison-quenched fruit become poison-free. After this, your poison becomes ineffective. The bow made of immaterial tree and related to you should also become ineffective. (6)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
ये अपी॑ष॒न्ये अदि॑ह॒न्य आस्य॒न्ये अ॒वासृ॑जन् । सर्वे॑ ते॒ वध्र॑यः कृ॒ता वध्रि॑र्विषगि॒रिः कृ॒तः ॥ (७)
जो लोग विषपूर्ण जड़ीबूटियों को पीस कर खिलाते हैं, जो लोग लेप के रूप में विष का प्रयोग करते हैं, जो विष को दूर से फेंकते हैं तथा जो समीप रह कर अन्न, फल आदि में विष मिला देते हैं, मैं ने अपने मंत्र के प्रभाव से इन सब को शक्तिहीन बना दिया है. जिन पर्वतों पर कंद मूल के रूप में विष उत्पन्न होता था, उन्हें भी मैं ने शक्तिहीन कर दिया है. (७)
Those who grind and feed poisonous herbs, those who use poison as a paste, who throw poison from a distance and who stay close and mix poison in food, fruits, etc., I have made all these powerless with the effect of my mantra. I have also made the mountains where poison was produced in the form of tuber origin, powerless. (7)

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
वध्र॑यस्ते खनि॒तारो॒ वध्रि॒स्त्वम॑स्योषधे । वध्रिः॒ स पर्व॑तो गि॒रिर्यतो॑ जा॒तमि॒दं वि॒षम् ॥ (८)
हे विषयुक्त जड़ीबूटी! तुझे खोदने वाले शक्तिहीन हो जाएं तथा मेरे मंत्र के प्रभाव से तू भी प्रभावहीन हो जा. जिन पर्वतों पर विषैले कंदमूल उत्पन्न होते हैं, वे भी शक्तिहीन हो जाएं. (८)
O poisoned herb! Those who dig you should become powerless and you should also become ineffective with the effect of my mantra. The mountains where toxic tubers are produced should also become powerless. (8)