अथर्ववेद (कांड 4)
भू॒तो भू॒तेषु॒ पय॒ आ द॑धाति॒ स भू॒ताना॒मधि॑पतिर्बभूव । तस्य॑ मृ॒त्युश्च॑रति राज॒सूयं॒ स राजा॒ रा॒ज्यमनु॑ मन्यतामि॒दम् ॥ (१)
अभिषेक द्वारा ऐश्वर्य प्राप्त करने वाला राजा ही समृद्ध जनपदों में भोज्य सामग्री पहुंचाता है. इस प्रकार वह प्राणियों का स्वामी हुआ. मृत्यु के देव यमराज दुष्टों को दंड दिलाने और सज्जनों का पालन करने के लिए ही राजा का राजसूय यज्ञ कराते हैं. वह राजा इस राज्य को तथा दुष्ट निग्रह और सज्जन परिपालन के कर्म को स्वीकार करे. (१)
The king who attains opulence through abhishek delivers food items to rich districts. Thus he became the master of creatures. Yamraj, the god of death, performs the king's Rajasuya Yagya only to punish the wicked and follow the gentlemen. That king should accept this kingdom and the deeds of evil exile and gentlemanly observance. (1)
अथर्ववेद (कांड 4)
अ॒भि प्रेहि॒ माप॑ वेन उ॒ग्रश्चे॒त्ता स॑पत्न॒हा । आ ति॑ष्ठ मित्रवर्धन॒ तुभ्यं॑ दे॒वा अधि॑ ब्रुवन् ॥ (२)
हे राजा! तुम सिंहासन तथा हाथी, रथ, घोड़ा आदि सवारियों के प्रति अनिच्छा मत करो. तुम शक्तिशाली एवं कार्य अकार्य का ज्ञान रखने वाले हो. तुम शत्रु हंता हो, राजसिंहासन पर बैठ कर तुम मित्रों का कल्याण करो. इंद्र आदि देव तुम्हें अपना कहें. (२)
O king! Do not be reluctant to the throne and riders like elephants, chariots, horses etc. You are powerful and have knowledge of work inefficiency. You are enemies, sit on the throne and do the welfare of your friends. Indra Adi Dev call you your own. (2)
अथर्ववेद (कांड 4)
आ॒तिष्ठ॑न्तं॒ परि॒ विश्वे॑ अभूषं॒ छ्रियं॒ वसा॑नश्चरति॒ स्वरो॑चिः । म॒हत्तद्वृष्णो॒ असु॑रस्य॒ नामा वि॒श्वरू॑पो अ॒मृता॑नि तस्थौ ॥ (३)
सिंहासन पर बैठे हुए राजा की सब लोग सेवा करें. राजा भी सिंहासन पर बैठ कर राज्यलक्ष्मी को धारण करे, तेजस्वी बने तथा प्रजा पालन में तत्पर हो. अभिषेक से उत्पन्न राज्यतेज दसों दिशाओं में फैल जाए. शत्रुओं को दूर भगाने वाले राजा के नाममात्र से शन्रु भयभीत होने लगें. यह राजा शत्रु, मित्र, पत्नी आदि के प्रति विविध प्रकार का व्यवहार करता हुआ दंड, युद्ध, अध्ययन आदि कर्म करे. (३)
Everyone should serve the king while sitting on the throne. The king should also sit on the throne and wear the kingdom, become bright and be ready to follow the people. The kingdom generated by the consecration should spread in ten directions. Sharu began to be frightened by the nominal of the king who drove away the enemies. This king should behave in various ways towards enemies, friends, wives, etc. and do punishment, war, study etc. (3)
अथर्ववेद (कांड 4)
व्या॒घ्रो अधि॒ वैया॑घ्रे॒ वि क्र॑मस्व॒ दिशो॑ म॒हीः । विश॑स्त्वा॒ सर्वा॑ वाञ्छ॒न्त्वापो॑ दि॒व्याः पय॑स्वतीः ॥ (४)
हे राजा! तुम व्याघ्रचर्म पर बैठ कर और बाघ के समान अपराजेय हो कर पूर्व आदि विशाल दिशाओं को जीतो. तेजस्वी होने के कारण सारी प्रजाएं तुम्हारी कामना करें तथा दिव्य जल तुम्हारे राज्य को प्राप्त हो, जिस से तुम्हारे राज्य में अकाल न पड़े. (४)
O king! You conquer the vast directions of the east etc. by sitting on the tiger and becoming unbeatable like a tiger. Because of being brilliant, may all the people wish for you and may your kingdom receive divine water, so that there is no famine in your kingdom. (4)
अथर्ववेद (कांड 4)
या आपो॑ दि॒व्याः पय॑सा॒ मद॑न्त्य॒न्तरि॑क्ष उ॒त वा॑ पृथि॒व्याम् । तासां॑ त्वा॒ सर्वा॑साम॒पाम॒भि षि॑ञ्चामि॒ वर्च॑सा ॥ (५)
हे राजा! आकाश से बरसने वाले जो जल अपने रस से, प्राणियों को तृप्त करते हैं, अंतरिक्ष और पृथ्वी पर जो जल स्थित हैं, मैं तीनों लोकों में स्थित इन जलों से तुम्हारा अभिषेक करता हूं. (५)
O king! The water that rains from the sky, with its juice, satisfies the creatures, the water that is located in space and on earth, I anoint you with these waters located in the three worlds. (5)
अथर्ववेद (कांड 4)
अ॒भि त्वा॒ वर्च॑सासिच॒न्नापो॑ दि॒व्याः पय॑स्वतीः । यथासो॑ मित्र॒वर्ध॑न॒स्तथा॑ त्वा सवि॒ता क॑रत् ॥ (६)
हे राजा! दिव्य जल अपने तेज से तुम्हें सींचे, जिस से तुम मित्रों के बढ़ाने वाले बनो. सब को प्रेरणा देने वाले सविता देव तुम्हें सामर्थ्य दें. (६)
O king! May the divine water water water you with its glory, so that you become the enhancer of friends. May Savita Dev, who inspires everyone, give you strength. (6)
अथर्ववेद (कांड 4)
ए॒ना व्या॒घ्रं प॑रिषस्वजा॒नाः सिं॒हं हि॑न्वन्ति मह॒ते सौभ॑गाय । स॑मु॒द्रं न॑ सु॒भुव॑स्तस्थि॒वांसं॑ मर्मृ॒ज्यन्ते॑ द्वी॒पिन॑म॒प्स्वन्तः ॥ (७)
नदी के रूप में जल जिस प्रकार सागर को प्रसन्न करते हैं, उसी प्रकार दिव्य जल राजा को शक्तिशाली बनाएं. जिस प्रकार माता पुत्र का आलिंगन करती है, उसी प्रकार महान सौभाग्य प्राप्त करने के लिए जल राजा को शक्तिपूर्ण बनाते हैं. जल में वर्तमान गैंडे के समान अपराजेय राजा को सेवक जन अभिषेक के द्वारा और वस्त्राभूषणों से अलंकृत करें. (७)
Just as water in the form of a river pleases the ocean, so make the divine water king powerful. Just as the mother embraces the son, in the same way, water makes the king powerful to get great good fortune. Decorate the unbeatable king like the present rhino in the water through servants and clothes. (7)