अथर्ववेद (कांड 8)
प्रति॑ चक्ष्व॒ वि च॒क्ष्वेन्द्र॑श्च सोम जागृतम् । रक्षो॑भ्यो व॒धम॑स्यतम॒शनिं॑ यातु॒मद्भ्यः॑ ॥ (२५)
हे इंद्र एवं सोम! तुम प्रत्येक राक्षस को अपने प्रतिकूल देखो तथा विविध राक्षसों को अपने विपरीत समझो. तुम दोनों हमारी रक्षा के लिए जाग्रत रहो और हिंसक राक्षसों के वध के लिए अपना आयुध वज्र चलाओ. (२५)
O Indra and Soma! You look at each demon as your adversary and consider the various demons as your opposites. You both stay awake to protect us and run your armament thunderbolt to kill violent demons. (25)