अथर्ववेद (कांड 8)
ये सूर्या॑त्परि॒सर्प॑न्ति स्नु॒षेव॒ श्वशु॑रा॒दधि॑ । ब॒जश्च॒ तेषां॑ पि॒ङ्गश्च॒ हृद॒येऽधि॒ नि वि॑ध्यताम् ॥ (२४)
जिस प्रकार वधू अपने ससुर की आज्ञा पा कर पति के समीप जाती है, उसी प्रकार जो पीड़ा पहुंचाने वाले राक्षस सूर्य की अनुमति से भूलोक में घूमते हैं, उन के हृदय में पीली और सफेद सरसों के द्वारा प्रहार करना चाहिए. (२४)
Just as the bride goes near her husband after getting the permission of her father-in-law, in the same way, the demons who cause pain roam in the earth with the permission of the sun, they should be attacked with yellow and white mustard in their heart. (24)