अथर्ववेद (कांड 8)
अ॑प्र॒जास्त्वं॒ मार्त॑वत्स॒माद्रोद॑म॒घमा॑व॒यम् । वृ॒क्षादि॑व॒ स्रजं॑ कृ॒त्वाप्रि॑ये॒ प्रति॑ मुञ्च॒ तत् ॥ (२६)
हे पीली सरसों! जिस प्रकार वृक्ष से फूल तोड़ कर और उन की माला बना कर प्रियतम को पहनाई जाती है, उसी प्रकार तू इस स्त्री के बांझपन को, बच्चे मर जाने रूपी दुर्भाग्य को, सदा उत्पन्न होने वाले दुःख को, पाप अथवा उन के फलरूपी दुःखों को सदा सोने की माला बना कर उसे पहना दे, जिस से यह द्वेष करती है. (२६)
O yellow mustard! Just as flowers are broken from the tree and made a garland of them and worn to the beloved, in the same way, you should always wear this woman's infertility, the misfortune of the death of children, the sorrow that always arises, sin or the sorrows of their resulting, as a garland of gold, which she hates. (26)