ऋग्वेद (मंडल 1)
स जा॒मिभि॒र्यत्स॒मजा॑ति मी॒ळ्हेऽजा॑मिभिर्वा पुरुहू॒त एवैः॑ । अ॒पां तो॒कस्य॒ तन॑यस्य जे॒षे म॒रुत्वा॑न्नो भव॒त्विन्द्र॑ ऊ॒ती ॥ (११)
जो इंद्र बहुत से यजमानों द्वारा बुलाए जाने पर अपने बांधवों एवं बांधवहीन मानवों के साथ युद्भक्षेत्र में सम्मिलित होते हैं और दोनों प्रकार के शरणागत लोगों एवं उनके पुत्र-पौत्रों को विजय दिलाते हैं, वे मरुतों के सहयोग से हमारे रक्षक बनें. (११)
Indra, who, when called upon by many hosts, joins the battlefield with his brothers and untiring human beings and gives victory to both types of refugees and their sons and grandsons, be our protectors with the help of the Maruts. (11)