ऋग्वेद (मंडल 1)
स॒मा॒नं व॒त्सम॒भि सं॒चर॑न्ती॒ विष्व॑ग्धे॒नू वि च॑रतः सु॒मेके॑ । अ॒न॒प॒वृ॒ज्याँ अध्व॑नो॒ मिमा॑ने॒ विश्वा॒न्केता॒ँ अधि॑ म॒हो दधा॑ने ॥ (३)
यजमान एवं उसकी पत्नी रूपी दो गाएं कुशलतापूर्वक सेवा करती हुई अग्नि रूपी एक ही बछड़े के समीप जाती हैं. वे दोनों निंदनीय दोषों से रहित, अग्नि के मार्गो का निर्माण करने वाले एवं समस्त प्रकार के ज्ञानों को धारण करने वाले हैं. (३)
Two cows in the form of the host and his wife go near the same calf in the form of agni while serving efficiently. Both of them are free from scandalous defects, creating the paths of agni and possessing all kinds of knowledge. (3)