ऋग्वेद (मंडल 1)
म॒हः स रा॒य एष॑ते॒ पति॒र्दन्नि॒न इ॒नस्य॒ वसु॑नः प॒द आ । उप॒ ध्रज॑न्त॒मद्र॑यो वि॒धन्नित् ॥ (१)
पूज्य गौ आदि धन के स्वामी अग्नि मनचाही वस्तुएं प्रदान करते हुए देवयज्ञ के सामने जाते हैं. स्वामियों के भी स्वामी अग्नि धन के आश्रय वेदी का सहारा लेते हैं. सोम कूटने के लिए हाथ में पत्थर लिए हुए यजमान आए हुए अग्नि की सेवा करते हैं. (१)
The lord agni of the revered cow etc. wealth goes in front of the devayagna while providing the desired things. The masters of the owners also resort to the shelter altar of fire money. Hosts with stones in their hands to perform the som kutne serve the fire. (1)
ऋग्वेद (मंडल 1)
स यो वृषा॑ न॒रां न रोद॑स्योः॒ श्रवो॑भि॒रस्ति॑ जी॒वपी॑तसर्गः । प्र यः स॑स्रा॒णः शि॑श्री॒त योनौ॑ ॥ (२)
वे अग्नि मनुष्यों के समान ही धरती और आकाश के भी उत्पन्न करने वाले हैं. वे यशों से शोभित हैं एवं उन्होंने जीवों को नाना प्रकार से स्वाद प्राप्त कराया है. वे अपनी वेदीरूपी योनि में प्रविष्ट होकर प्राप्त पुरोडाश आदि को पचाते हैं. (२)
They are the creators of the earth and the sky just like agni humans. He is adorned with fame and has given various tastes to the creatures. They enter their altar-like vagina and digest the purodash etc. obtained. (2)
ऋग्वेद (मंडल 1)
आ यः पुरं॒ नार्मि॑णी॒मदी॑दे॒दत्यः॑ क॒विर्न॑भ॒न्यो॒३॒॑ नार्वा॑ । सूरो॒ न रु॑रु॒क्वाञ्छ॒तात्मा॑ ॥ (३)
क्रांतदर्शी एवं आकाश में भ्रमण करने में कुशल वायु के समान अपेक्षित स्थानों में जाने वाले अग्नि यजमानों द्वारा बनाई हुई वेदी को दीप्त करते हैं. सैकड़ों प्रकार के रूप वाले अग्नि सूर्य के समान प्रकाशित होते हैं. (३)
The microscope and the ability to travel in the sky illuminate the altar made by the fire hosts going to the desired places like the wind. Fires with hundreds of forms are illuminated like the sun. (3)
ऋग्वेद (मंडल 1)
अ॒भि द्वि॒जन्मा॒ त्री रो॑च॒नानि॒ विश्वा॒ रजां॑सि शुशुचा॒नो अ॑स्थात् । होता॒ यजि॑ष्ठो अ॒पां स॒धस्थे॑ ॥ (४)
दो अरणियों द्वारा उत्पन्न अग्नि तीनों लोकों को प्रकाशित करते हुए एवं समस्त संसारों को आलोकित करते हुए स्थित होते हैं. वे देवों को बुलाने वाले एवं यज्ञकर्ता बनकर प्रोक्षणी आदि पात्रों के जल के समीप स्थित होते हैं. (४)
The fires produced by the two aranis are located illuminating the three realms and illuminating all the worlds. They are located near the water of the characters of the prosaic etc., calling the gods and becoming the yajnakars. (4)
ऋग्वेद (मंडल 1)
अ॒यं स होता॒ यो द्वि॒जन्मा॒ विश्वा॑ द॒धे वार्या॑णि श्रव॒स्या । मर्तो॒ यो अ॑स्मै सु॒तुको॑ द॒दाश॑ ॥ (५)
जो अग्नि द्विजन्मा हैं, वे ही यज्ञ निष्पन्नकर्तता एवं समस्त उत्तम धनों को हव्य प्राप्ति की इच्छा से धारण करते हैं. इन अग्नि के लिए जो व्यक्ति हवि देता है, वह उत्तम पुत्र वाला बनता है. (५)
The fires that are dwijamas, they hold the yajna with the desire to attain the sacrifice and all the best wealth. The person who gives a vow for this fire becomes the one with the best son. (5)