ऋग्वेद (मंडल 1)
यन्नीक्ष॑णं मा॒ँस्पच॑न्या उ॒खाया॒ या पात्रा॑णि यू॒ष्ण आ॒सेच॑नानि । ऊ॒ष्म॒ण्या॑पि॒धाना॑ चरू॒णाम॒ङ्काः सू॒नाः परि॑ भूष॒न्त्यश्व॑म् ॥ (१३)
मांस पकाने वाले पात्र से रस लेकर जिस पात्र द्वारा परीक्षा की जाती है, जो पात्र उबले हुए मांस का रस सुरक्षित रखते हैं, जो पात्र भाप रोकने एवं मांस से भरे पात्र को ढकने के काम में लाए जाते हैं, वे वेतस की शाखाएं, जिनसे अश्व के हृदय आदि भागों पर निशान लगाते हैं, एक छुरी जिससे चिहूनों के अनुसार मांस काटा जाता है, ये सब अश्व को सुशोभित करते हैं. (१३)
The vessel which is tested by taking the juice from the meat cooker, the vessels which preserve the juice of boiled meat, the vessels which are used to stop steaming and cover the container filled with meat, the branches of the vatas, from which the horse's heart etc. marks, a knife from which the meat is cut according to the chihuns, All of these beautify the horse. (13)