ऋग्वेद (मंडल 1)
यस्ते॒ स्तनः॑ शश॒यो यो म॑यो॒भूर्येन॒ विश्वा॒ पुष्य॑सि॒ वार्या॑णि । यो र॑त्न॒धा व॑सु॒विद्यः सु॒दत्रः॒ सर॑स्वति॒ तमि॒ह धात॑वे कः ॥ (४९)
हे सरस्वती! तुम्हारे शरीर में वर्तमान जो स्तन रस का आह्वान करने वालों को सुख देता है, जिससे तुम मनोरम धनों की रक्षा करती हो, जो रत्नों का आधार धन प्राप्त करने वाला एवं शोभनदानयुक्त है, उसे हमारे पीने के लिए प्रकट करो. (४९)
O Saraswati! Reveal the present in your body that gives pleasure to those who invoke breast juice, from which you protect the delectable riches, which is the basis of gems, the recipient of wealth and adornment, for us to drink. (49)