ऋग्वेद (मंडल 10)
वात॒ आ वा॑तु भेष॒जं श॒म्भु म॑यो॒भु नो॑ हृ॒दे । प्र ण॒ आयूं॑षि तारिषत् ॥ (१)
वायु ओषधि बनकर हमारे हृदय में आवें तथा हमारे लिए कल्याण एवं सुख दे. वायु हमारी आयु बढ़ावें. (१)
Become an air body and enter our hearts and give us welfare and happiness. Let the air increase our lifespan. (1)
ऋग्वेद (मंडल 10)
उ॒त वा॑त पि॒तासि॑ न उ॒त भ्रातो॒त नः॒ सखा॑ । स नो॑ जी॒वात॑वे कृधि ॥ (२)
हे वायु! तुम हमारे पिता भाई एवं मित्र हो. तुम हमारे जीवन के लिए यज्ञ करो. (२)
O air! You are our father brother and friend. You do yajna for our lives. (2)
ऋग्वेद (मंडल 10)
यद॒दो वा॑त ते गृ॒हे॒३॒॑ऽमृत॑स्य नि॒धिर्हि॒तः । ततो॑ नो देहि जी॒वसे॑ ॥ (३)
हे वायु! तुम्हारे घर में जो अमृत का खजाना छिपा है, उससे हमारे जीवन के लिए अमृत दो. (३)
O air! Give the nectar for our lives from the treasure of nectar that is hidden in your house. (3)