ऋग्वेद (मंडल 10)
अग्ने॑ शु॒क्रेण॑ शो॒चिषो॒रु प्र॑थयसे बृ॒हत् । अ॒भि॒क्रन्द॑न्वृषायसे॒ वि वो॒ मदे॒ गर्भं॑ दधासि जा॒मिषु॒ विव॑क्षसे ॥ (८)
हे महान् अग्नि! तुम अपने उज्ज्वल तेज के कारण अधिक प्रसिद्ध होते हो. तुम समय- समय पर बैल के समान शब्द करते हो. हे महान् अग्नि! तुम सोम आदि की प्रसन्नता के लिए अपनी बहिनों के समान ओषधियों में गर्भ धारण करते हो. (८)
O great agni! You tend to be more famous because of your bright sharpness. You do the same words as a bull from time to time. O great agni! You conceive in the same herbs as your sisters for the pleasure of Som etc. (8)