हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 10.94.6

मंडल 10 → सूक्त 94 → श्लोक 6 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 94
उ॒ग्रा इ॑व प्र॒वह॑न्तः स॒माय॑मुः सा॒कं यु॒क्ता वृष॑णो॒ बिभ्र॑तो॒ धुरः॑ । यच्छ्व॒सन्तो॑ जग्रसा॒ना अरा॑विषुः श‍ृ॒ण्व ए॑षां प्रो॒थथो॒ अर्व॑तामिव ॥ (६)
जिस प्रकार शक्तिशाली घोड़े मिलकर रथ के जुए को धारण करके आगे बढ़ाते हैं एवं अपना शरीर लंबा करते हैं. उसी प्रकार यज्ञ का भार वहन करने वाले ये पत्थर विशाल बनकर सोमरस टपकाते हैं. ये सोमलता को कुचलने में नीचे-ऊपर होने के बहाने सांस लेते हुए सोम को निगलते एवं शब्द करते हैं. घोड़े के मुख से निकले शब्द के समान मैं इन पत्थरों का शब्द सुनता हूं. (६)
Just as powerful horses together carry on the yoke of the chariot and move forward and lengthen their body. In the same way, these stones, which carry the burden of yajna, become huge and drip someras. They swallow and say words to Som, breathing on the pretext of being down and down in crushing Somlata. Like the word that came out of the horse's mouth, I hear the words of these stones. (6)