हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
कं न॑श्चि॒त्रमि॑षण्यसि चिकि॒त्वान्पृ॑थु॒ग्मानं॑ वा॒श्रं वा॑वृ॒धध्यै॑ । कत्तस्य॒ दातु॒ शव॑सो॒ व्यु॑ष्टौ॒ तक्ष॒द्वज्रं॑ वृत्र॒तुर॒मपि॑न्वत् ॥ (१)
हे इंद्र! तुम ठीक से जानबूझकर हमें विचित्र धन देते हो. तुम हमारी वृद्धि के लिए वृद्धिशील एवं प्रशंसनीय संपत्ति देते हो. इंद्र के बल की वृद्धि के लिए हमें क्या देना पड़ेगा? त्वष्टा ने इंद्र के लिए वृत्रनाशक वज्र बनाया और उन्होंने वर्षा की है. (१)
O Indra! You properly deliberately give us strange money. You give incremental and laudable wealth for our growth. What do we have to pay for the increase of Indra's force? Tvashta made vajra for Indra and he has rained. (1)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स हि द्यु॒ता वि॒द्युता॒ वेति॒ साम॑ पृ॒थुं योनि॑मसुर॒त्वा स॑साद । स सनी॑ळेभिः प्रसहा॒नो अ॑स्य॒ भ्रातु॒र्न ऋ॒ते स॒प्तथ॑स्य मा॒याः ॥ (२)
इंद्र दीप्तिशाली आयुध से युक्त होकर यज्ञ में गाए जाते सामगीत सुनने जाते हैं एवं बलपूर्वक अनेक स्थानों पर बैठते हैं. आदित्यों के सातवें भाई एवं सदा साथ रहने वाले मरुतों के सहयोग से शत्रु को हराने वाले इंद्र को छोड़कर कोई कार्य होना संभव नहीं है. (२)
Indra, armed with a bright armament, goes to listen to the songs sung in the yajna and sits at many places by force. With the help of the seventh brother of the Adityas and the Maruts who are always together, it is not possible to do any work except Indra, who defeated the enemy. (2)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स वाजं॒ याताप॑दुष्पदा॒ यन्स्व॑र्षाता॒ परि॑ षदत्सनि॒ष्यन् । अ॒न॒र्वा यच्छ॒तदु॑रस्य॒ वेदो॒ घ्नञ्छि॒श्नदे॑वाँ अ॒भि वर्प॑सा॒ भूत् ॥ (३)
संग्राम में जाने वाले के लिए इंद्र स्खलनरहित गति से जाते हैं एवं शत्रुओं का धन अपने भक्तों में बांटने की इच्छा से संग्राम में स्थित होते हैं. युद्ध में स्थिर इंद्र शत्रु की सौ द्वारों वाली नगरी में स्थित धन को जानकर अपने बल से लाते हैं एवं इंद्रियपरायण दुरात्माओं को हराते हैं. (३)
For those who go to the battle, Indra goes at a ejaculatory motion and is situated in the battle with the desire to distribute the wealth of the enemies among his devotees. In the war, indra, who is stable, knows the money located in the city of hundred gates of the enemy and brings it with his strength and defeats the senseless demons. (3)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स य॒ह्व्यो॒३॒॑ऽवनी॒र्गोष्वर्वा जु॑होति प्रध॒न्या॑सु॒ सस्रिः॑ । अ॒पादो॒ यत्र॒ युज्या॑सोऽर॒था द्रो॒ण्य॑श्वास॒ ईर॑ते घृ॒तं वाः ॥ (४)
मेघों में गतिशील एवं चलने में कुशल इंद्र उत्तम धन वाली धरती में महान्‌ जलों को बिखेरते हैं. वहां चरणरहित एवं रथविहीन अर्थात्‌ छोटी-छोटी नदियां एकत्र होकर बिना नावों के घृत के समान जल बहाती हैं. (४)
Indra, who is moving in the clouds and skilled in walking, scatters great water in the earth with good wealth. There, phaseless and chariotless, that is, small rivers, gather and flow water like a ghrit without boats. (4)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स रु॒द्रेभि॒रश॑स्तवार॒ ऋभ्वा॑ हि॒त्वी गय॑मा॒रेअ॑वद्य॒ आगा॑त् । व॒म्रस्य॑ मन्ये मिथु॒ना विव॑व्री॒ अन्न॑म॒भीत्या॑रोदयन्मुषा॒यन् ॥ (५)
स्तोताओं के बिना मांगे ही धन देने वाले एवं महान्‌ इंद्र मरुतों के साथ अपना स्थान छोड़ कर आवें. मैं समझता हूं कि मुझ वम्र ऋषि के माता-पिता रोगरहित हो गए हैं. मैं शत्रुओं का धन छीनकर उन्हें रुलाता हूं. (५)
Leave your place with the great Indra Maruts, who give money without asking for the psalms. I understand that my parents have become diseaseless. I take away the money of enemies and make them cry. (5)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स इद्दासं॑ तुवी॒रवं॒ पति॒र्दन्ष॑ळ॒क्षं त्रि॑शी॒र्षाणं॑ दमन्यत् । अ॒स्य त्रि॒तो न्वोज॑सा वृधा॒नो वि॒पा व॑रा॒हमयो॑अग्रया हन् ॥ (६)
स्वामी इंद्र ने हल्ला मचाने वाले दासों का दमन किया था तथा तीन सिर वाले एवं छः आंखों वाले विश्वरूप को मारा था. त्रित ने इंद्र की शक्ति से बढ़कर लोहे के समान उंगलियों से वराह का नाश किया था. (६)
Swami Indra had suppressed the slaves who made a hue and cry and killed the three-headed and six-eyed Vishwaroop. Trit had destroyed Varaha with iron-like fingers more than the power of Indra. (6)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
स द्रुह्व॑णे॒ मनु॑ष ऊर्ध्वसा॒न आ सा॑विषदर्शसा॒नाय॒ शरु॑म् । स नृत॑मो॒ नहु॑षो॒ऽस्मत्सुजा॑तः॒ पुरो॑ऽभिन॒दर्ह॑न्दस्यु॒हत्ये॑ ॥ (७)
इंद्र शत्रुओं द्वारा युद्ध के लिए ललकारे गए अपने भक्त को शौर्य आदि गुणों से युक्त करके शत्रुनाश में समर्थ बना देते हैं एवं उसे मारने के लिए शस्त्र प्रदान करते हैं. मनुष्यों के सर्वश्रेष्ठ नेता एवं हमारे लिए उत्पन्न इंद्र पूज्य बनकर युद्ध में शन्रुनगरियों को भेदते हैं. (७)
Indra makes his devotee challenged for war by the enemies capable of destroying the enemy by equipping him with qualities like bravery etc. and provides weapons to kill him. Indra, the best leader of human beings and born for us, becomes revered and penetrates the cities in battle. (7)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 99
सो अ॒भ्रियो॒ न यव॑स उद॒न्यन्क्षया॑य गा॒तुं वि॒दन्नो॑ अ॒स्मे । उप॒ यत्सीद॒दिन्दुं॒ शरी॑रैः श्ये॒नोऽयो॑पाष्टिर्हन्ति॒ दस्यू॑न् ॥ (८)
वे इंद्र मेघ समूह के समान घास पैदा होने के लिए जल गिराना चाहते हैं तथा हमारे निवासस्थान के लिए हमें मार्ग बताते हैं. वे जब अपने शरीर के सभी अंगों से सोम प्राप्त करते हैं, तब बाज पक्षी के समान लोहमय पीठ वाले बनकर शत्रुओं को मारते हैं (८)
They want to drop water to produce grass like the Indra Megh group and tell us the way to our habitat. When they receive soma from all parts of their body, hawks kill enemies by becoming lohmy back like a bird (8)
Page 1 of 2Next →