ऋग्वेद (मंडल 3)
न ता मि॑नन्ति मा॒यिनो॒ न धीरा॑ व्र॒ता दे॒वानां॑ प्रथ॒मा ध्रु॒वाणि॑ । न रोद॑सी अ॒द्रुहा॑ वे॒द्याभि॒र्न पर्व॑ता नि॒नमे॑ तस्थि॒वांसः॑ ॥ (१)
मायावी असुर एवं विद्वान् इंद्र आदि देवों के प्रथम स्थिर एवं प्रसिद्ध कमो में बाधा नहीं डालते. द्वेष-भाव से हीन धरती-आकाश प्रजाओं के साथ देवों के लिए विघ्नकारक नहीं बनते. धरती पर ऊंचे खड़े पर्वतों को कोई झुका नहीं सकता. (१)
The elusive asuras and scholars do not hinder the first stable and famous kamo of the indra adi devas. The earth and the sky do not become a hindrance to the gods with the people. No one can bend the high mountains on the earth. (1)
ऋग्वेद (मंडल 3)
षड्भा॒राँ एको॒ अच॑रन्बिभर्त्यृ॒तं वर्षि॑ष्ठ॒मुप॒ गाव॒ आगुः॑ । ति॒स्रो म॒हीरुप॑रास्तस्थु॒रत्या॒ गुहा॒ द्वे निहि॑ते॒ दर्श्येका॑ ॥ (२)
एक स्थिर वर्ष छः ऋतु.ओं को धारण करता है. सत्य एवं अतिशय वृद्ध सूर्यरूप संवत्सर को किरणें प्राप्त करती हैं. उत्पन्न और नष्ट होने वाले तीनों लोक एक-दूसरे के ऊपर स्थित हैं. उन में ही स्वर्ग और अंतरिक्ष गुहा में छिपे हैं. एकमात्र धरती ही दिखाई देती है. (२)
A steady year holds six seasons. The truth and the most old sun form receives the rays of samvatsar. The three peoples that arise and perish are located above each other. In them are hidden in the same heaven and space cavity. Only earth is visible. (2)
ऋग्वेद (मंडल 3)
त्रि॒पा॒ज॒स्यो वृ॑ष॒भो वि॒श्वरू॑प उ॒त त्र्यु॒धा पु॑रु॒ध प्र॒जावा॑न् । त्र्य॒नी॒कः प॑त्यते॒ माहि॑नावा॒न्स रे॑तो॒धा वृ॑ष॒भः शश्व॑तीनाम् ॥ (३)
ग्रीष्म, वर्षा एवं हेमंत-तीन ऋतुएं संवत्सर का हृदय हैं एवं वसंत, शरद् एवं हेमंत तीन त्ऋतुएं स्तन हैं. जल बरसाने वाला, विविध रूपधारी, जौ, गेहूं आदि अनेक प्रकार की प्रजाओं से युक्त, ग्रीष्म, वर्षा तथा शीत तीन गुणों सहित एवं महत्त्वशाली संवत्सर आता है. वह वीर्य धारण में समर्थ है एवं सबके लिए जल लाता है. (३)
Summer, rain and hemanta - the three seasons are the heart of Samvatsar and spring, autumn and hemant are the three seasons breasts. Water-pouring, having diverse forms, barley, wheat, etc., consists of a variety of species, with three qualities like summer, rain and cold and is an important samvatsar. He is capable of holding semen and brings water to everyone. (3)
ऋग्वेद (मंडल 3)
अ॒भीक॑ आसां पद॒वीर॑बोध्यादि॒त्याना॑मह्वे॒ चारु॒ नाम॑ । आप॑श्चिदस्मा अरमन्त दे॒वीः पृथ॒ग्व्रज॑न्तीः॒ परि॑ षीमवृञ्जन् ॥ (४)
संवत्सर ओषधियों के समीप रहकर फल-पुष्पादि उत्पादन के लिए सावधान रहते हैं. मैं आदित्यों का चैत्र आदि मनोहर नाम बोलता हूं. द्योतमान एवं अलग-अलग बहने वाले जल चार मास तक संवत्सर को प्रसन्न करते हैं एवं शेष आठ मासों में छोड़ देते हैं. (४)
Samvatsars are careful to produce fruits and flowers by staying near the medicines. I speak the name Chaitra Adi Manohar of the Adityas. The water that is visible and flowing separately pleases samvatsar for four months and leaves the rest in eight months. (4)
ऋग्वेद (मंडल 3)
त्री ष॒धस्था॑ सिन्धव॒स्त्रिः क॑वी॒नामु॒त त्रि॑मा॒ता वि॒दथे॑षु स॒म्राट् । ऋ॒ताव॑री॒र्योष॑णास्ति॒स्रो अप्या॒स्त्रिरा दि॒वो वि॒दथे॒ पत्य॑मानाः ॥ (५)
हे नदियो! तीन गुण वाले तीन लोक देवों के निवासस्थान हैं. तीनों लोकों के बनाने वाले सूर्य यज्ञों के राजा हैं. जलपूर्ण एवं आकाश में गमन करने वाली इला, सरस्वती एवं भारती परस्पर मिली हुई देवियां यज्ञ के तीनों सवनों में आवें. (५)
O rivers! Three people with three qualities are the abodes of the gods. The makers of the three lokas are the kings of the Sun Yajnas. Ila, Saraswati and Bharati, who walk in the watery and sky, may the goddesses meet each other in the three saavans of the yajna. (5)
ऋग्वेद (मंडल 3)
त्रिरा दि॒वः स॑वित॒र्वार्या॑णि दि॒वेदि॑व॒ आ सु॑व॒ त्रिर्नो॒ अह्नः॑ । त्रि॒धातु॑ रा॒य आ सु॑वा॒ वसू॑नि॒ भग॑ त्रातर्धिषणे सा॒तये॑ धाः ॥ (६)
हे आदित्य! स्वर्गलोक से प्रतिदिन तीन बार आकर हम लोगों को धन दो. हे सबके द्वारा सेवा योग्य एवं सबके रक्षक आदित्य! हमें पशु, कनक एवं रत्न रूप तीन प्रकार का धन दो. हे वाग्देवी! हमें धनलाभ के लिए प्रेरित करो. (६)
Hey Aditya! Come from paradise three times a day and give money to us. O aditya, worthy of service by all and protector of all! Give us three types of wealth in the form of animals, kanaks and gems. O Vagdevi! Inspire us to gain wealth. (6)
ऋग्वेद (मंडल 3)
त्रिरा दि॒वः स॑वि॒ता सो॑षवीति॒ राजा॑ना मि॒त्रावरु॑णा सुपा॒णी । आप॑श्चिदस्य॒ रोद॑सी चिदु॒र्वी रत्नं॑ भिक्षन्त सवि॒तुः स॒वाय॑ ॥ (७)
सविता दिन में तीन बार हमें धन दें. दीप्तिमान् एवं शोभन हाथों वाले हम विस्तृत धरती-आकाश, मित्र-वरुण, अंतरिक्ष एवं सविता देव की प्रेरणा से मनचाहा अर्थ चाहते हैं. (७)
Savita give us money three times a day. With the deepest and shobhan hands, we want the meaning we want with the inspiration of vast earth-sky, friend-varuna, space and savita dev. (7)
ऋग्वेद (मंडल 3)
त्रिरु॑त्त॒मा दू॒णशा॑ रोच॒नानि॒ त्रयो॑ राज॒न्त्यसु॑रस्य वी॒राः । ऋ॒तावा॑न इषि॒रा दू॒ळभा॑स॒स्त्रिरा दि॒वो वि॒दथे॑ सन्तु दे॒वाः ॥ (८)
द्युतिमान तीन उत्तम स्थान हैं, जिन्हें कोई नष्ट नहीं कर सकता. इन तीनों स्थानों में संवत्सर के अग्नि, वायु एवं सूर्य तीन पुत्र सुशोभित होते हैं. यज्ञादि कर्मो से युक्त, शीघ्र गति वाले एवं अतिरस्करणीय देवगण हमारे यज्ञ के तीनों सवनों में आवें. (८)
There are three best places that no one can destroy. In these three places, the agni, the wind and the sun of Samvatsar are adorned by the three sons. May the devgans, consisting of yajnaadi karma, fast-paced and extra-destructive, come to all the three saavans of our yajna. (8)