ऋग्वेद (मंडल 3)
प्र य आ॒रुः शि॑तिपृ॒ष्ठस्य॑ धा॒सेरा मा॒तरा॑ विविशुः स॒प्त वाणीः॑ । प॒रि॒क्षिता॑ पि॒तरा॒ सं च॑रेते॒ प्र स॑र्स्राते दी॒र्घमायुः॑ प्र॒यक्षे॑ ॥ (१)
नीली पीठ वाले एवं सबके धारणकर्ता अग्नि की अत्यंत ऊपर उठने वाली किरणें माता-पितारूप धरती-आकाश एवं सातों नदियों में सभी ओर से प्रवेश करती हैं. माता- पितारूप धरती और आकाश भली-भांति विस्तृत हैं एवं अधिक मात्रा में यज्ञ करने के लिए अग्नि दीर्घ-आयुरूप अन्न देते हैं. (१)
The blue-headed and all-consuming, very high-rise rays of agni enter the earth-sky and the seven rivers from all sides as parents. The earth and sky as parents are well-expanded and the agni gives long-life-like food to perform a large amount of yajna. (1)
ऋग्वेद (मंडल 3)
दि॒वक्ष॑सो धे॒नवो॒ वृष्णो॒ अश्वा॑ दे॒वीरा त॑स्थौ॒ मधु॑म॒द्वह॑न्तीः । ऋ॒तस्य॑ त्वा॒ सद॑सि क्षेम॒यन्तं॒ पर्येका॑ चरति वर्त॒निं गौः ॥ (२)
आकाश में रहने वाली सूर्यकिरणरूप गाएं कामवर्षी अग्नि के घोड़े हैं. मधुर जल वाली दिव्य नदियों में अग्नि का वास है. हे उदक के स्थान में निवास के इच्छुक एवं ज्वालाएं प्रदान करने वाले अग्नि! माध्यमिका वाणीरूप गाएं तुम्हारी सेवा करती हैं. (२)
The sun-rays that live in the sky are the horses of the kamyarini agni. There is a dwelling of agni in the divine rivers with sweet water. O agni that desires to dwell in the place of Udak and provides flames! Singing as secondary voice serves you. (2)
ऋग्वेद (मंडल 3)
आ सी॑मरोहत्सु॒यमा॒ भव॑न्तीः॒ पति॑श्चिकि॒त्वान्र॑यि॒विद्र॑यी॒णाम् । प्र नील॑पृष्ठो अत॒सस्य॑ धा॒सेस्ता अ॑वासयत्पुरु॒धप्र॑तीकः ॥ (३)
उत्तम संपत्तियों एवं ज्ञानसंपन्न अश्वों के स्वामी अग्नि जिन घोड़ियों पर चढ़ते हैं, उन्हें सुख से वश में किया जा सकता है. नीली पीठ वाले एवं चारों ओर विस्तृत अग्नि ने घोड़ियों को सदा चलने के लिए छोड़ दिया है. (३)
The horses on which Agni, the lord of the best possessions and knowledge-rich horses, climb, can be controlled happily. The blue-backed and wide agni all around has left the mares to walk forever. (3)
ऋग्वेद (मंडल 3)
महि॑ त्वा॒ष्ट्रमू॒र्जय॑न्तीरजु॒र्यं स्त॑भू॒यमा॑नं व॒हतो॑ वहन्ति । व्यङ्गे॑भिर्दिद्युता॒नः स॒धस्थ॒ एका॑मिव॒ रोद॑सी॒ आ वि॑वेश ॥ (४)
निर्बल को बलवान् बनाने वाली नदियां महान्, त्वष्टा के पुत्र, जरारहित एवं लोकों को धारण करने के इच्छुक अग्नि को वहन करती हैं. जलों के समीप अपने अवयवों से प्रकाशित होते हुए अग्नि धरती-आकाश में उसी प्रकार प्रवेश करते हैं, जिस प्रकार पुरुष नारी के समीप जाता है. (४)
The rivers that strengthen the weak carry the agni of the great, the sons of the skin, the jarnasless and the desire to hold the lokas. By illuminating with its elements near the waters, agni enters the earth-sky in the same way that a man approaches a woman. (4)
ऋग्वेद (मंडल 3)
जा॒नन्ति॒ वृष्णो॑ अरु॒षस्य॒ शेव॑मु॒त ब्र॒ध्नस्य॒ शास॑ने रणन्ति । दि॒वो॒रुचः॑ सु॒रुचो॒ रोच॑माना॒ इळा॒ येषां॒ गण्या॒ माहि॑ना॒ गीः ॥ (५)
मनुष्य कामवर्षी एवं शत्रुहीन अग्नि के आश्रय से मिलने वाले सुख को जानते हैं, इसीलिए महान् अग्नि की आज्ञा पालने में प्रसन्न रहते हैं. जिन मनुष्यों की अग्नि-स्तुतिरूपी वाणी उत्तम होती है, वे स्वर्ग को प्राप्त करने वाले, उत्तम दीर्घायुयुक्त एवं तेजस्वी बनते हैं. (५)
Human beings know the pleasures of the refuge of the workable and the enemyless agni, that is why they are happy to obey the great agni. Men whose agni-praising voice is excellent become the recipients of heaven, those who have a good long life and a bright one. (5)
ऋग्वेद (मंडल 3)
उ॒तो पि॒तृभ्यां॑ प्र॒विदानु॒ घोषं॑ म॒हो म॒हद्भ्या॑मनयन्त शू॒षम् । उ॒क्षा ह॒ यत्र॒ परि॒ धान॑म॒क्तोरनु॒ स्वं धाम॑ जरि॒तुर्व॒वक्ष॑ ॥ (६)
अग्नि के माता-पितारूप महत्तम धरती और आकाश के ज्ञान के पश्चात् उच्च स्वर से की गई स्तुति का सुख यजमान अग्नि के पास पहुंचाते हैं. अग्नि उस सुख को वर्षा के द्वारा रात में चारों दिशाओं में फैले अपने तेज के रूप में यजमान के पास भेजते हैं. (६)
After the knowledge of the highest earth and the sky as the parents of agni, the host brings to the agni the pleasure of praise made with a high voice. Fire sends that pleasure to the host in the form of its brightness spread in all four directions at night by rain. (6)
ऋग्वेद (मंडल 3)
अ॒ध्व॒र्युभिः॑ प॒ञ्चभिः॑ स॒प्त विप्राः॑ प्रि॒यं र॑क्षन्ते॒ निहि॑तं प॒दं वेः । प्राञ्चो॑ मदन्त्यु॒क्षणो॑ अजु॒र्या दे॒वा दे॒वाना॒मनु॒ हि व्र॒ता गुः ॥ (७)
सात होता पांच अध्वर्युजनों की सहायता से गमनशील अग्नि के प्रिय आहवानीय रूपी स्थान की रक्षा करते हैं. सोमपान के निमित्त पूर्व दिशा में जाने वाले, जरारहित एवं सोमरस की वर्षा करने वाले स्तोता प्रसन्न होते हैं. देवगण उन स्तोताओं के यज्ञ में जाते हैं जो देवतुल्य हैं. (७)
Seven to five adhyors protect the beloved aviation-like place of the moving agni with the help of the supernuclears. The stotas who go eastwards, jarnaless and shower somras on the occasion of Sompan are happy. The Devas go to the yagna of the hymns who are devlike. (7)
ऋग्वेद (मंडल 3)
दैव्या॒ होता॑रा प्रथ॒मा न्यृ॑ञ्जे स॒प्त पृ॒क्षासः॑ स्व॒धया॑ मदन्ति । ऋ॒तं शंस॑न्त ऋ॒तमित्त आ॑हु॒रनु॑ व्र॒तं व्र॑त॒पा दीध्या॑नाः ॥ (८)
मैं देव एवं होता रूप_दो प्रधान अग्नियों को अलंकृत करता हूं. सात होता लोग सोमरस से प्रसन्न होते हैं. स्तोत्र बोलते हुए यज्ञकर्म के रक्षक एवं दीप्तिशाली होताजन कहते हैं कि अग्नि ही सत्य हैं. (८)
I embellish the two principal agnis of God and the form.. Seven people are pleased with somras. Speaking the hymn, the protector of the yagnakarma and the brightest hotajan says that agni is the truth. (8)