हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 4.1.14

मंडल 4 → सूक्त 1 → श्लोक 14 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 4)

ऋग्वेद: | सूक्त: 1
ते म॑र्मृजत ददृ॒वांसो॒ अद्रिं॒ तदे॑षाम॒न्ये अ॒भितो॒ वि वो॑चन् । प॒श्वय॑न्त्रासो अ॒भि का॒रम॑र्चन्वि॒दन्त॒ ज्योति॑श्चकृ॒पन्त॑ धी॒भिः ॥ (१४)
उन अंगिराओं ने गायों को छिपाने वाले पर्वत को तोड़ते हुए अग्नि की सेवा की. अन्य ऋषियों ने उनका यह कार्य सभी जगह कहा. पशुओं के निकलने के उपाय जानने हेतु अंगिराओं ने अभिमत फल देने वाले अग्नि की स्तुति करते हुए प्रकाश पाया एवं अपने बुद्धिबल से यज्ञ किया. (१४)
The Angiras served the agni by breaking the mountain that hid the cows, and the other sages said their work all over the place. In order to know the ways of getting out of the animals, the Angiras found light praising the agni that gave the fruits of the opinion and performed yajna with their wisdom. (14)