ऋग्वेद (मंडल 4)
यो मर्त्ये॑ष्व॒मृत॑ ऋ॒तावा॑ दे॒वो दे॒वेष्व॑र॒तिर्नि॒धायि॑ । होता॒ यजि॑ष्ठो म॒ह्ना शु॒चध्यै॑ ह॒व्यैर॒ग्निर्मनु॑ष ईर॒यध्यै॑ ॥ (१)
जो मरणरहित एवं दिव्य अग्नि मनुष्यों में सत्ययुक्त, इंद्रादि देवों के शत्रुओं को हराने वाले, देवों को बुलाने वाले एवं सबसे अधिक यज्ञकर्ता हैं, वे अपने महान् तेज से दीप्त होने एवं यजमानों को स्वर्ग भेजने के लिए उत्तर वेदी पर स्थापित किए गए हैं. (१)
Those who are the deadless and divine agnis of men, who are truthful among the human beings, who defeat the enemies of the Indradi devas, those who call the gods and the most sacrificators, have been installed at the north altar to be illuminated by their great glory and to send the hosts to heaven. (1)
ऋग्वेद (मंडल 4)
इ॒ह त्वं सू॑नो सहसो नो अ॒द्य जा॒तो जा॒ताँ उ॒भया॑ँ अ॒न्तर॑ग्ने । दू॒त ई॑यसे युयुजा॒न ऋ॑ष्व ऋजुमु॒ष्कान्वृष॑णः शु॒क्राँश्च॑ ॥ (२)
हे बल के पुत्र एवं दर्शनीय अग्नि! तुम आज हमारे यज्ञ में उत्पन्न हुए हो एवं अपने सीधे, मोटे, तेजस्वी तथा शक्तिशली घोड़ों को रथ में जोतकर नभ से भिन्न देवों और मनुष्यों के बीच हव्य वहन के लिए दूत बनते हो. (२)
O son of strength and a agni of sight! You are born in our yajna today and by ploughing your straight, thick, bright and powerful horses in the chariot, you become messengers to carry the evil between gods and human beings other than Nabh. (2)
ऋग्वेद (मंडल 4)
अत्या॑ वृध॒स्नू रोहि॑ता घृ॒तस्नू॑ ऋ॒तस्य॑ मन्ये॒ मन॑सा॒ जवि॑ष्ठा । अ॒न्तरी॑यसे अरु॒षा यु॑जा॒नो यु॒ष्माँश्च॑ दे॒वान्विश॒ आ च॒ मर्ता॑न् ॥ (३)
हे सत्यरूप अग्नि! मैं तुम्हारे लाल रंग वाले, मन से भी अधिक वेगशाली एवं अन्न तथा जल बरसाने वाले घोड़ों की स्तुति करता हूं. उन तेजस्वी घोड़ों को रथ में जोतकर यज्ञ के पात्र देवों एवं सेवा करने वाले मनुष्यों के बीच भली-भांति जाते हो. (३)
O true agni! I praise your red-colored horses, faster than your heart, and showering food and water. By ploughing those bright horses in the chariot, the characters of the yagna go well between the gods and the men who serve. (3)
ऋग्वेद (मंडल 4)
अ॒र्य॒मणं॒ वरु॑णं मि॒त्रमे॑षा॒मिन्द्रा॒विष्णू॑ म॒रुतो॑ अ॒श्विनो॒त । स्वश्वो॑ अग्ने सु॒रथः॑ सु॒राधा॒ एदु॑ वह सुह॒विषे॒ जना॑य ॥ (४)
हे उत्तम अश्वो, उत्तम रथ एवं उत्तम धन वाले अग्नि! तुम उत्तम हवि वाले यजमान के लिए अर्यमा, वरुण, मित्र, इंद्र विष्णु, मरुद्गण एवं अश्चिनीकुमारों को बुलाओ. (४)
O the best horse, the best chariot and the agni with the best wealth! You call Aryama, Varuna, Mitra, Indra Vishnu, Marudgana and Ashchinikumaras for the best-ever host. (4)
ऋग्वेद (मंडल 4)
गोमा॑ँ अ॒ग्नेऽवि॑माँ अ॒श्वी य॒ज्ञो नृ॒वत्स॑खा॒ सद॒मिद॑प्रमृ॒ष्यः । इळा॑वाँ ए॒षो अ॑सुर प्र॒जावा॑न्दी॒र्घो र॒यिः पृ॑थुबु॒ध्नः स॒भावा॑न् ॥ (५)
हे शक्तिशाली अग्नि! हमारा यह यज्ञ गाय, भेड़ एवं घोड़ों से युक्त हो. अध्वर्यु एवं यजमान वाला यज्ञ सदैव नष्ट न करने योग्य, हव्य अन्न से युक्त, पुत्र-पौत्र आदि सहित, लगातार चलने वाला, धनपूर्ण, अनेक संपत्तियों का कारण तथा उपदेशकर्तताओं से भरा हो. (५)
O mighty agni! Let this sacrifice of ours consist of cows, sheep and horses. The yajna with adhwaryu and host is always unsustainable, full of food, with son and grandson, etc., that is continuous, rich, the cause of many assets and full of preachers. (5)
ऋग्वेद (मंडल 4)
यस्त॑ इ॒ध्मं ज॒भर॑त्सिष्विदा॒नो मू॒र्धानं॑ वा त॒तप॑ते त्वा॒या । भुव॒स्तस्य॒ स्वत॑वाँः पा॒युर॑ग्ने॒ विश्व॑स्मात्सीमघाय॒त उ॑रुष्य ॥ (६)
हे अग्नि! जो मनुष्य पसीना बहाकर तुम्हारे लिए लकड़ियां ठोकर लाता है एवं तुम्हें पाने की अभिलाषा से अपना सर लकड़ी के बोझे से दुःखी करता है, उसे तुम धनशाली बनाते हो, पालन करते हो एवं अनिष्ट कामना करने वालों से उसकी रक्षा करते हो. (६)
O agni! A man who sweats and brings you wood and makes his head sad with the burden of wood with the desire to find you, you make him rich, obey him and protect him from those who desire evil. (6)
ऋग्वेद (मंडल 4)
यस्ते॒ भरा॒दन्नि॑यते चि॒दन्नं॑ नि॒शिष॑न्म॒न्द्रमति॑थिमु॒दीर॑त् । आ दे॑व॒युरि॒नध॑ते दुरो॒णे तस्मि॑न्र॒यिर्ध्रु॒वो अ॑स्तु॒ दास्वा॑न् ॥ (७)
हे अग्नि! जो अन्न की अभिलाषा करने वाले तुम्हारे लिए हव्य अन्न धारण करता है, नशा करने वाला सोम अधिक मात्रा में देता है, पूज्य अतिथि के समान तुम्हें उत्तर वेदी पर स्थापित करता है एवं देव बनने की अभिलाषा से तुम्हें अपने घर में प्रज्वलित करता है, उसका पुत्र पक्का आस्तिक एवं विशिष्ट दानी हो. (७)
O agni! The one who desires food holds the food for you, the intoxicating mon gives you a large quantity, installs you on the north altar like a revered guest and ignites you in his house with the desire to become a god, his son may be a firm believer and a special donor. (7)
ऋग्वेद (मंडल 4)
यस्त्वा॑ दो॒षा य उ॒षसि॑ प्र॒शंसा॑त्प्रि॒यं वा॑ त्वा कृ॒णव॑ते ह॒विष्मा॑न् । अश्वो॒ न स्वे दम॒ आ हे॒म्यावा॒न्तमंह॑सः पीपरो दा॒श्वांस॑म् ॥ (८)
हे अग्नि! जो पुरुष रात में या प्रातःकाल तुम्हारी स्तुति करता है अथवा हाथ में प्रिय हव्य लेकर तुम्हें प्रसन्न करता है, यज्ञशाला में सुनहरी काठी वाले घोड़े के समान घूमते हुए तुम दरिद्रता से उसे बचाओ. (८)
O agni! A man who praises you at night or in the morning or pleases you with a beloved havya in his hand, you can save him from poverty while walking around like a horse with a golden saddle in the yajnashala. (8)