हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 4.33.7

मंडल 4 → सूक्त 33 → श्लोक 7 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 4)

ऋग्वेद: | सूक्त: 33
द्वाद॑श॒ द्यून्यदगो॑ह्यस्याति॒थ्ये रण॑न्नृ॒भवः॑ स॒सन्तः॑ । सु॒क्षेत्रा॑कृण्व॒न्नन॑यन्त॒ सिन्धू॒न्धन्वाति॑ष्ठ॒न्नोष॑धीर्नि॒म्नमापः॑ ॥ (७)
जिसे छिपाया नहीं जा सकता, ऐसे सूर्य के घर में ऋभुगण अतिथि के रूप में सत्कार पाते हुए बारह दिन तक सुखपूर्वक रहते हैं. जब वे सूने खेतों को वर्षा द्वारा फसलों से भरा- पूरा एवं नदियों को प्रवाहशील बनाते हैं, उस समय जलरहित स्थान में ओषधियां उत्पन्न होती है एवं निचले स्थान में पानी भर जाता है. (७)
In the house of the sun which cannot be hidden, the sages live happily for twelve days, receiving hospitality as guests. When they fill the sunken fields with crops by rain and make the rivers flowing, at that time, the waterless place is filled with herbs and the lower ground is filled with water. (7)