ऋग्वेद (मंडल 4)
च॒त्वारि॒ शृङ्गा॒ त्रयो॑ अस्य॒ पादा॒ द्वे शी॒र्षे स॒प्त हस्ता॑सो अस्य । त्रिधा॑ ब॒द्धो वृ॑ष॒भो रो॑रवीति म॒हो दे॒वो मर्त्या॒ँ आ वि॑वेश ॥ (३)
यज्ञात्मक अग्नि के सींगों के समान चार वेद हैं. सवनों के रूप में इसके तीन चरण हैं. ब्रह्मोदन एवं प्रवर्ग्य के रूप में इसके दो सिर हैं. छंदों के रूप में इसके सात हाथ हैं. अभीष्टवर्षी ये अग्नि देवमंत्र, कल्प एवं ब्राह्मण इन तीन बंधनों से बंधे हैं एवं महान् शब्द करते हैं. वे महान् देव मानवों के बीच प्रविष्ट हैं. (३)
There are four Vedas similar to the horns of the sacrificial agni. It has three stages as savans. It has two heads as celibacy and pravargya. It has seven hands in the form of verses. These agni devmantras, kalpas and brahmins are bound by these three bonds and make great words. They are entered among the great gods humans. (3)