ऋग्वेद (मंडल 5)
कु॒मा॒रं मा॒ता यु॑व॒तिः समु॑ब्धं॒ गुहा॑ बिभर्ति॒ न द॑दाति पि॒त्रे । अनी॑कमस्य॒ न मि॒नज्जना॑सः पु॒रः प॑श्यन्ति॒ निहि॑तमर॒तौ ॥ (१)
युवती माता ने कुमार को रास्ते में चलते समय घायल हो जाने पर गुफा में रखा, उसके पिता को नहीं दिया, लोग उसके हिंसित रूप को नहीं देखते हैं, किंतु असुंदर स्थान में रखा हुआ देखते हैं. (१)
The young woman's mother kept Kumar in the cave when he was injured while walking on the way, did not give it to his father, people do not see his disguised form, but they see him kept in an inconsolable place. (1)
ऋग्वेद (मंडल 5)
कमे॒तं त्वं यु॑वते कुमा॒रं पेषी॑ बिभर्षि॒ महि॑षी जजान । पू॒र्वीर्हि गर्भः॑ श॒रदो॑ व॒वर्धाप॑श्यं जा॒तं यदसू॑त मा॒ता ॥ (२)
हे युवती! तुम हिंसा करने वाली होकर भी कुमार को क्यों धारण करती हो? पूजनीया अरणि ने अग्निरूपी कुमार को जन्म दिया है. अरणि में गर्भरूप अग्नि कई वर्ष तक बढ़ते रहे. माता ने जिस पुत्र को जन्म दिया, उसे हमने देखा. (२)
O young lady! Why do you hold On Kumar even when you are a perpetrator of violence? Poojaniya Arani has given birth to Agnirupi Kumar. The agni in the arani continued to grow for several years. We saw the son the mother gave birth to. (2)
ऋग्वेद (मंडल 5)
हिर॑ण्यदन्तं॒ शुचि॑वर्णमा॒रात्क्षेत्रा॑दपश्य॒मायु॑धा॒ मिमा॑नम् । द॒दा॒नो अ॑स्मा अ॒मृतं॑ वि॒पृक्व॒त्किं माम॑नि॒न्द्राः कृ॑णवन्ननु॒क्थाः ॥ (३)
हमने सुनहरी ज्वालारूपी दांतों वाले, उज्ज्वल-वर्ण एवं आयुधों के समान ज्वालाएं बनाने वाले अग्नि को देखा. हमने अग्नि की अविनाशी एवं सर्वव्यापिनी स्तुति की है. इंद्र के विरोधी एवं स्तुति न करने वाले हमारा क्या कर सकते हैं? (३)
We saw the agni with golden flame-like teeth, bright-colored and uterine-like flames. We have praised the indestructible and omnipresent of agni. What can Indra's opponents and those who do not praise us do? (3)
ऋग्वेद (मंडल 5)
क्षेत्रा॑दपश्यं सनु॒तश्चर॑न्तं सु॒मद्यू॒थं न पु॒रु शोभ॑मानम् । न ता अ॑गृभ्र॒न्नज॑निष्ट॒ हि षः पलि॑क्नी॒रिद्यु॑व॒तयो॑ भवन्ति ॥ (४)
हमने क्षेत्र में गोसमूह के समान चुपचाप घूमते हुए एवं स्वयं अधिक रूप से सुशोभित अग्नि को देखा है. लोग पिशाची के आक्रमण के समय वाली अग्नि की पीली ज्वालाओं को स्वीकार नहीं करते, अग्नि पुनः उत्पन्न हुए एवं उनकी वृद्धा ज्वालाएं युवा बन गई. (४)
We have seen a agni roaming in silence like a go-on in the area and more beautifying itself. People do not accept the yellow flames of the agni at the time of the vampire's invasion, the agni was regenerated and their old flames became young. (4)
ऋग्वेद (मंडल 5)
के मे॑ मर्य॒कं वि य॑वन्त॒ गोभि॒र्न येषां॑ गो॒पा अर॑णश्चि॒दास॑ । य ईं॑ जगृ॒भुरव॒ ते सृ॑ज॒न्त्वाजा॑ति प॒श्व उप॑ नश्चिकि॒त्वान् ॥ (५)
हमारे राष्ट्र को गायों से पृथक् किसने किया था? क्या उन गायों के साथ रक्षक नहीं था? हमारे राष्ट्र पर अधिकार करने वाले लोग नष्ट हों. हमारी अभिलाषा को जानने वाले अग्नि हमारे पशुओं को निकट लावें. (५)
Who separated cows from our nation? Wasn't there a protector with those cows? Let those perish, who take over our nation. Let the agni that knows our desire, bring our animals closer. (5)
ऋग्वेद (मंडल 5)
व॒सां राजा॑नं वस॒तिं जना॑ना॒मरा॑तयो॒ नि द॑धु॒र्मर्त्ये॑षु । ब्रह्मा॒ण्यत्रे॒रव॒ तं सृ॑जन्तु निन्दि॒तारो॒ निन्द्या॑सो भवन्तु ॥ (६)
प्राणियों के राजा एवं मानवों के निवासरूप अग्नि को शत्रुओं ने प्रजाओं में छिपाकर रखा है. अत्रिगोत्र वाले वृक्ष के स्तोत्र अग्नि को उजागर करें एवं हमारे निंदक निंदा के पात्र बनें. (६)
The king of beings and the habitat of human beings, agni has been hidden by the enemies in the people. Let the hymns of the tree with atrigotra light the agni and become the object of our blasphemous condemnation. (6)
ऋग्वेद (मंडल 5)
शुन॑श्चि॒च्छेपं॒ निदि॑तं स॒हस्रा॒द्यूपा॑दमुञ्चो॒ अश॑मिष्ट॒ हि षः । ए॒वास्मद॑ग्ने॒ वि मु॑मुग्धि॒ पाशा॒न्होत॑श्चिकित्व इ॒ह तू नि॒षद्य॑ ॥ (७)
हे अग्नि! तुमने भली प्रकार बंधे हुए शुनःशेप ऋषि को हजारों रूप वाले यूप से छुड़ाया था, क्योंकि उसने तुम्हारी स्तुति की थी. हे होता एवं ज्ञानसंपन्न अग्नि! इस वेदी पर बैठी एवं हमें सभी बंधनों से मुक्त करो. (७)
O agni! You delivered the well-bound Sage Shunashep from the thousands of yupa, because he praised you. It was a wise and knowledgeable agni! Sit on this altar and free us from all bondage. (7)
ऋग्वेद (मंडल 5)
हृ॒णी॒यमा॑नो॒ अप॒ हि मदैयेः॒ प्र मे॑ दे॒वानां॑ व्रत॒पा उ॑वाच । इन्द्रो॑ वि॒द्वाँ अनु॒ हि त्वा॑ च॒चक्ष॒ तेना॒हम॑ग्ने॒ अनु॑शिष्ट॒ आगा॑म् ॥ (८)
हे अग्नि! तुम क्रुद्ध होने पर हमारे पास से चले जाते हो. देवों का व्रत पालन करने वाले इंद्र ने हमसे यह कहा था. विद्वान् इंद्र ने तुम्हें देखा था. हे अग्नि! उनके अनुशासन में रहकर हम तुम्हारे समीप आवेंगे. (८)
O agni! You leave us when you're angry. Indra, who follows the fast of the gods, said this to us. The scholar Indra saw you. O agni! In their discipline, we will come close to you. (8)