ऋग्वेद (मंडल 5)
ते अ॑ज्ये॒ष्ठा अक॑निष्ठास उ॒द्भिदोऽम॑ध्यमासो॒ मह॑सा॒ वि वा॑वृधुः । सु॒जा॒तासो॑ ज॒नुषा॒ पृश्नि॑मातरो दि॒वो मर्या॒ आ नो॒ अच्छा॑ जिगातन ॥ (६)
शत्रुओं का नाश करने वाले मरुतों में न कोई छोटा है, न बड़ा है और न मध्यम है. वे सभी तेज में बड़े हैं. हे शोभन-जन्म वाले, पृश्नि एवं मानव हितकारी मरुतो! तुम अपने जन्मस्थान आकाश से हमारे सामने भली प्रकार आओ. (६)
Among the maruts who destroy enemies, there is neither small nor big nor medium. They are all big in sharp. O you who are born of adornment, earthly and human-benevolent Maruto! Come well before us from heaven, your birthplace. (6)