हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 5.77.1

मंडल 5 → सूक्त 77 → श्लोक 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 5)

ऋग्वेद: | सूक्त: 77
प्रा॒त॒र्यावा॑णा प्रथ॒मा य॑जध्वं पु॒रा गृध्रा॒दर॑रुषः पिबातः । प्रा॒तर्हि य॒ज्ञम॒श्विना॑ द॒धाते॒ प्र शं॑सन्ति क॒वयः॑ पूर्व॒भाजः॑ ॥ (१)
हे ऋत्विजो! यज्ञ में प्रातःकाल उपस्थित होने वाले अश्चिनीकुमारों का सबसे पहले यजन करो. वे लालची एवं दान न करने वाले राक्षसों से पहले ही सोम पीते हैं. अश्विनीकुमार प्रातःकाल ही यज्ञ धारण करते हैं, इसलिए प्राचीन ऋषिगण उनकी प्रशंसा करते थे. (१)
Hey Ritvijo! First of all, worship the Ashchinikumaras who are present in the morning in the yajna. They drink mons even before greedy and non-charitable demons. Ashwinikumar performs the yajna in the morning itself, so the ancient sages used to praise him. (1)