हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 6)

ऋग्वेद: | सूक्त: 32
अपू॑र्व्या पुरु॒तमा॑न्यस्मै म॒हे वी॒राय॑ त॒वसे॑ तु॒राय॑ । वि॒र॒प्शिने॑ व॒ज्रिणे॒ शंत॑मानि॒ वचां॑स्या॒सा स्थवि॑राय तक्षम् ॥ (१)
हमने महान्‌, वीर, शक्तिशाली, शीघ्रता करने वाले, विशेषरूप से स्तुतियोग्य, वज्रधारी एवं उन्नत इंद्र के लिए अपने मुखों के द्वारा अनोखी, बड़ी एवं सुखकारक स्तुतियां की हैं. (१)
We have made unique, great and pleasing praises through our mouths for the great, heroic, powerful, swift, especially praiseworthy, thunderous and advanced Indra. (1)

ऋग्वेद (मंडल 6)

ऋग्वेद: | सूक्त: 32
स मा॒तरा॒ सूर्ये॑णा कवी॒नामवा॑सयद्रु॒जदद्रिं॑ गृणा॒नः । स्वा॒धीभि॒रृक्व॑भिर्वावशा॒न उदु॒स्रिया॑णामसृजन्नि॒दान॑म् ॥ (२)
इंद्र ने माता के समान धरती-आकाश को अंगिरागोत्रीय ऋषियों के कल्याण के निमित्त सूर्य द्वारा चमकाया था एवं अंगिराओं की स्तुति सुनकर पर्वतों के टुकड़े किए थे. इंद्र ने शोभन ध्यान वाली स्तुतियां सुनकर गायों को बंधनमुक्त किया था. (२)
Indra, like a mother, had brightened the earth and sky by the sun for the welfare of the Angiragotrian sages and cut the mountains into pieces after listening to the praises of the Angiras. Indra had freed the cows by listening to the praises of Shobhan meditation. (2)

ऋग्वेद (मंडल 6)

ऋग्वेद: | सूक्त: 32
स वह्नि॑भि॒रृक्व॑भि॒र्गोषु॒ शश्व॑न्मि॒तज्ञु॑भिः पुरु॒कृत्वा॑ जिगाय । पुरः॑ पुरो॒हा सखि॑भिः सखी॒यन्दृ॒ळ्हा रु॑रोज क॒विभिः॑ क॒विः सन् ॥ (३)
वीरतापूर्ण अनेक कर्म करने वाले इंद्र ने हव्य वहन करने वाले स्तुतिकर्तता एवं पालथी मारकर बैठे हुए अंगिरागोत्रीय ऋषियों का साथ देकर उनके शत्रुओं को जीता. नगरों को नष्ट करने वाले एवं ज्ञानी इंद्र ने मित्रता मानने वाले अंगिराओं की मित्रता के कारण राक्षसों के नगर नष्ट किए. (३)
Indra, who performed many of the heroic deeds, won over his enemies by supporting the Angiragotrian sages who were sitting with praise and cynicism. Indra, who destroyed the cities and the wise, destroyed the cities of demons because of the friendship of the friendly Angiras. (3)

ऋग्वेद (मंडल 6)

ऋग्वेद: | सूक्त: 32
स नी॒व्या॑भिर्जरि॒तार॒मच्छा॑ म॒हो वाजे॑भिर्म॒हद्भि॑श्च॒ शुष्मैः॑ । पु॒रु॒वीरा॑भिर्वृषभ क्षिती॒नामा गि॑र्वणः सुवि॒ताय॒ प्र या॑हि ॥ (४)
हे कामपूरक एवं स्तुतियों द्वारा सेवा करने योग्य इंद्र! तुम अपने स्तोत्रों को मनुष्यों में सुखी बनाने के लिए महान्‌ अन्नों, महान्‌ बलों एवं सुंदर बछेड़ों वाली घोड़ियों के साथ उनके सामने आते हो. (४)
O Indra worthy of service by the work and praises! You come before your hymns with great food, great forces and horses with beautiful calf to make them happy among men. (4)

ऋग्वेद (मंडल 6)

ऋग्वेद: | सूक्त: 32
स सर्गे॑ण॒ शव॑सा त॒क्तो अत्यै॑र॒प इन्द्रो॑ दक्षिण॒तस्तु॑रा॒षाट् । इ॒त्था सृ॑जा॒ना अन॑पावृ॒दर्थं॑ दि॒वेदि॑वे विविषुरप्रमृ॒ष्यम् ॥ (५)
हिंसकों को हराने वाले इंद्र सदा उद्यत बल के द्वारा नित्य चलने वाले तेज से मिलकर सूर्य के दक्षिणायन होने पर जल को स्वतंत्र करते हैं. इस प्रकार उत्पन्न जल कभी वापस न लीटने के लिए शांत समुद्र में प्रतिदिन मिलता है. (५)
Indra, who defeats the violent, always liberates the water when the sun is south-seated, with the constant fasting force. Thus the generated water is never rolled back to get into the calm sea daily. (5)