ऋग्वेद (मंडल 9)
तं वः॑ सखायो॒ मदा॑य पुना॒नम॒भि गा॑यत । शिशुं॒ न य॒ज्ञैः स्व॑दयन्त गू॒र्तिभिः॑ ॥ (१)
हे ऋत्विज् मित्रो! देवों के नशे के लिए शुद्ध होने वाले सोम की स्तुति करो. बच्चे को जिस प्रकार गहनों से सजाते हैं, उसी प्रकार यज्ञसाध्य हव्यों और स्तुतियों से सोम को सुशोभित करो. (१)
O you friends! Praise the mon who is purified for the intoxication of the gods. Just as you decorate the child with ornaments, beautify Som with yajnasadhyas and hymns. (1)