सामवेद (अध्याय 19)
इन्द्र क्रतुं न आ भर पिता पुत्रेभ्यो यथा । शिक्षा णो अस्मिन्पुरुहूत यामनि जीव ज्योतिरशीमहि ॥ (४)
हे इंद्र! पिता जैसे पुत्रों का लालनपालन करता है, वैसे ही आप हमारा पोषण कीजिए. आप हमें यज्ञ के श्रेष्ठ फल प्रदान कीजिए. हम जीवों को आप दिव्य ज्योति दीजिए. हम और अनेक लोग सहायता के लिए आप को पुकारते रहते हैं. (४)
O Indra! Just as the father nurtures sons, so you nurture us. You give us the best fruits of yajna. Give you divine light to us creatures. We and many people keep calling on you for help. (4)