सामवेद (अध्याय 26)
विधुं दद्राणँ समने बहूनां युवानँ सन्तं पलितो जगार । देवस्य पश्य काव्यं महित्वाद्या ममार स ह्यः समान ॥ (३)
हे यजमानो! भले ही कोई कई कार्य करने की क्षमता रखता हो, भले ही कोई कितना ही अधिक शत्रुनाशक हो, किंतु ऐसे युवा को भी वृद्धावस्था ग्रसित कर लेती है. वृद्धावस्था के बाद मृत्यु पाने वाला पुनः जन्म पा लेता है. यह सब इंद्र की कृपा से ही संभव है. हमें उन के इस महान कार्य को बारबार स्मरण करना चाहिए. (३)
O hosts! Even if one has the ability to do many things, no matter how much a destroyer, such a young man also suffers from old age. After old age, the person who dies is born again. All this is possible only by the grace of Indra. We should remember this great work of his again and again. (3)