सामवेद (अध्याय 3)
शुनँ हुवेम मघवानमिन्द्रमस्मिन्भरे नृतमं वाजसातौ । शृण्वन्तमुग्रमूतये समत्सु ध्नन्तं वृत्राणि सञ्जितं धनानि ॥ (७)
हे यजमानो! इंद्र अन्नदाता, उत्साही, वैभववान व उत्तम वीर हैं. वे हमारी प्रार्थना को बहुत गौर से सुनते हैं. वे शत्रुओं के संचित धन को जीत लेते हैं. वे शत्रुनाशक हैं. हम उन की सहायता चाहते हैं. हम इसलिए उन का आह्वान करते हैं. (७)
O hosts! Indra is a food provider, enthusiastic, glorious and excellent hero. They listen to our prayers very carefully. They conquer the accumulated wealth of enemies. They are enemies. We want their help. We therefore invoke them. (7)