सामवेद (अध्याय 3)
एन्द्र याहि हरिभिरुप कण्वस्य सुष्टुतिम् । दिवो अमुष्य शासतो दिवं यय दिवावसो ॥ (७)
हे इंद्र! आप तेजोमय हैं. आप घोड़ों की सहायता से कण्व ऋषि की प्रार्थनाएं सुनने के लिए स्वर्गलोक से पृथ्वीलोक पर पधारिए. आप को हमारे लोक में भी सुख मिलेगा. आप कुछ समय यहीं वास करने के लिए पधारिए. (७)
O Indra! You are radiant. With the help of horses, you came from heaven to earth to listen to the prayers of Kanva Rishi. You will also get happiness in our world. You come here for some time to stay here. (7)