सामवेद (अध्याय 4)
यदुदीरत आजयो धृष्णवे धीयते धनम् । युङ्क्ष्वा मदच्युता हरी कँ हनः कं वसौ दधोऽस्माँ इन्द्र वसौ दधः ॥ (६)
हे इंद्र! आप मद चुआने वाले अपने घोड़ों को रथ में जोतिए. आप किस का नाश करेंगे यह आप पर निर्भर है. आप किस को धन प्रदान करेंगे यह भी आप पर निर्भर करता है. आप हमें धन प्रदान कीजिए. युद्ध में शत्रुओं को जीतने वाले ही धन प्राप्त करते हैं. (६)
O Indra! You plough your horses in the chariot. It's up to you who you will destroy. Who you will provide money to also depends on you. You give us money. Only those who win enemies in war get money. (6)