सामवेद (अध्याय 6)
विश्वे देवा मम शृण्वन्तु यज्ञमुभे रोदसी अपां नपाच्च मन्म । मा वो वचाँसि परिचक्ष्याणि वोचँ सुम्नेष्विद्वो अन्तमा मदेम ॥ (९)
सभी देवगण हमारे पूजनीय स्तोत्रों को सुनने की कृपा करें. स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक दोनों हमारे स्तोत्रों को सुनने की कृपा करें. अग्नि हमारे स्तोत्र सुनें. हम कभी भी अप्रिय और त्याज्य वाणी न बोलें. हम देवताओं की कृपा में रहें. उन के द्वारा दिए गए सुख से सुखी रहें. (९)
May all the gods please listen to our revered stotras. Please listen to our hymns, both heaven and earthland. Listen to our hymns of Agni. We should never speak unpleasant and unspeakable words. May we be in the grace of the gods. Be happy with the happiness given by them. (9)