यजुर्वेद (अध्याय 10)
प्र पर्व॑तस्य वृष॒भस्य॑ पृ॒ष्ठान्नाव॑श्चरन्ति स्व॒सिच॑ऽइया॒नाः। ताऽआव॑वृत्रन्नध॒रागुद॑क्ता॒ऽअहिं॑ बु॒ध्न्यमनु॒ रीय॑माणाः। विष्णो॑र्वि॒क्रम॑णमसि॒ विष्णो॒र्विक्रा॑न्तमसि॒ विष्णोः॑ क्रा॒न्तम॑सि॒ ॥ (१९)
अभिषेक के समय बलवान सोम की धाराएं पर्वत की पीठ से बहने वाली जलधाराओं की तरह बहती हैं. जैसे जलधारा पर्वत को ढक कर के बहती है, वैसे ही सोम की धाराएं धन वैभव के पर्वत को ढक कर के बहती हैं. वैसे ही पृथ्वी विष्णु के प्रथम चरण में जीती गई. अंतरिक्ष विष्णु के द्वितीय चरण में जीता गया. स्वर्गलोक विष्णु के तृतीय चरण में जीता गया. (१९)
At the time of consecration, the streams of strong Som flow like streams flowing from the back of the mountain. Just as the stream of water flows covering the mountain, so the streams of Soma flow by covering the mountain of wealth and splendor. Similarly, the earth was won in the first phase of Vishnu. Space was won in the second phase of Vishnu. Swargloka was conquered in the third phase of Vishnu. (19)