हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 13.56

अध्याय 13 → मंत्र 56 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
अ॒यं प॒श्चाद् वि॒श्वव्य॑चा॒स्तस्य॒ चक्षु॑र्वै॒श्वव्यच॒सं व॒र्षाश्चा॑क्षु॒ष्यो जग॑ती वा॒र्षी जग॑त्या॒ऽ ऋक्स॑म॒मृक्स॑माच्छु॒क्रः शु॒क्रात् स॑प्तद॒शः स॑प्तद॒शाद् वै॑रू॒पं ज॒मद॑ग्नि॒र्ऋषिः॑ प्र॒जाप॑तिगृहीतया॒ त्वया॒ चक्षु॑र्गृह्णामि प्र॒जाभ्यः॑ ॥ (५६)
हम विश्वव्यचा (सूर्य) को पश्चिम दिशा में प्रतिष्ठित करते हैं. उस से नेत्र उत्पन्न हुए. विश्वव्यचा से वर्षा ऋतु उत्पन्न हुई. वर्षा ऋतु से जगती छंद उत्पन्न हुए. उस से ऋक्‌ व साम उत्पन्न हुए. ऋक्‌ और साम से शुक्र ग्रह उत्पन्न हुए. शुक्र ग्रह से सप्तदश स्तोम उत्पन्न हुए. सप्तदश स्तोम से वैरूप साम का प्रादुभांव हुआ. इन सब के प्रमुख जमदग्नि ऋषि हैं. प्रजापति से लिए गए सहयोग से हम प्रजाओं के लिए नेत्र ग्रहण करते हैं. (५६)
We place the world (sun) in the west direction. Eyes were born from him. The rainy season originated from the world. Jagati verses originated from the rainy season. From that, Rishabha sam was born. Venus originated from Mercury and Sama. Seven hundredtoms originated from the planet Venus. Vairupa Sam originated from SaptadashTom. The chief of all this is Jamdagni Rishi. With the help taken from Prajapati, we take eyes for the people. (56)