यजुर्वेद (अध्याय 16)
नमः॑ प॒र्णाय॑ च पर्णश॒दाय॑ च॒ नम॑ऽउद्गु॒रमा॑णाय चाभिघ्न॒ते च॒ नम॑ऽआखिद॒ते च॑ प्रखिद॒ते च॒ नम॑ऽइषु॒कृद्भ्यो॑ धनु॒ष्कृद्भ्य॑श्च वो॒ नमो॒ नमो॑ वः किरि॒कभ्यो॑ दे॒वाना॒ हृद॑येभ्यो॒ नमो॑ विचिन्व॒त्केभ्यो॒ नमो॑ विक्षिण॒त्केभ्यो॒ नम॑ऽआनिर्ह॒तेभ्यः॑ ॥ (४६)
पत्तों में विराजने वाले के लिए नमस्कार. नीचे गिरे हुए पत्तों में बिराजने वाले के लिए नमस्कार. उत्पन्न होने के लिए निरंतर प्रयास में रहने वाले के लिए नमस्कार. शत्रुओं के संहारक के लिए नमस्कार. कर्महीन को दु:ख देने वाले के लिए नमन. बाण पैदा करने वाले के लिए नमन. धनुष पैदा करने बाले के लिए नमन. देवताओं के हदय में बास करने वाले के लिए नमन. सृष्टि का चिंतन करने वाले के लिए नमन. पापपुण्य में रहने वालों को विभक्त करने वाले के लिए नमन. (४६)
Hello to the one who lives in the leaves. Hello to the one who sits in the fallen leaves. Hello to those who are in constant effort to be born. Salutations to the destroyer of enemies. Salutations to those who hurt the workless. Salutations to the one who produces the arrow. Salutations to the bow-making child. Salutations to the one who basses in the hearts of the gods. Salutations to those who contemplate creation. Salutations to those who divide those who live in sin. (46)